scorecardresearch
Tuesday, 28 April, 2026
होमदेशबिहार में ट्रेन से 68 कछुओं को बचाया गया

बिहार में ट्रेन से 68 कछुओं को बचाया गया

Text Size:

किशनगंज (बिहार), 20 अगस्त (भाषा) रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने शनिवार को किशनगंज स्टेशन पर अजमेर-किशनगंज गरीब नवाज एक्सप्रेस के एक डिब्बे से 68 कछुओं को बचाया।

आरपीएफ निरीक्षक बी. एम. धर ने यहां संवाददाताओं से कहा, “आरपीएफ कर्मियों के एक दल ने नियमित निरीक्षण के दौरान ट्रेन के एस-5 डिब्बे में सात लावारिस बैगों से 68 जीवित कछुओं को बरामद किया गया। ट्रेन अजमेर से किशनगंज आई थी। हालांकि, इस मामले में अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। आरपीएफ ने इन कछुओं की बरामदगी के बारे में जिला वन विभाग के अधिकारियों को सूचित कर दिया है।”

उन्होंने कहा कि वन विभाग के अधिकारी बचाए गए कछुओं को अपने कब्जे में लेने के बाद वन्यजीव (संरक्षण) अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत जांच शुरू करेंगे।

आरपीएफ के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि अधिकारियों को संदेह है कि कछुओं का अजमेर से अवैध शिकार किया गया था और अंतरराष्ट्रीय काला बाजारों के लिए कोलकाता और आसपास के अन्य शहरों में इनकी तस्करी की जा रही थी।

भाषा

फाल्गुनी देवेंद्र

देवेंद्र

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments