scorecardresearch
Sunday, 5 April, 2026
होमदेश62 दिन की अमरनाथ यात्रा प्रशासन के विश्वास को दर्शाता है : जितेंद्र सिंह

62 दिन की अमरनाथ यात्रा प्रशासन के विश्वास को दर्शाता है : जितेंद्र सिंह

Text Size:

उधमपुर/जम्मू, 10 जून (भाषा) केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने शनिवार को कहा कि आगामी अमरनाथ यात्रा के लिए 62 दिनों की अवधि जम्मू-कश्मीर प्रशासन के भरोसे को दर्शाती है क्योंकि बेहतर सुरक्षा परिदृश्य के मद्देनजर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के इस वार्षिक तीर्थयात्रा में शामिल होने की उम्मीद है।

दक्षिण कश्मीर हिमालय में 3,880 मीटर ऊंची पवित्र गुफा की यात्रा एक जुलाई से शुरू होने वाली है।

सिंह ने उधमपुर में संवाददाताओं से कहा, ‘‘अतीत के विपरीत, प्रशासन ने 62 दिनों के लिए यात्रा संचालित करने का निर्णय लिया है जो अपने आप में उसके विश्वास के स्तर को दर्शाता है।’’

उन्होंने दावा किया कि पिछले 20 से 30 वर्षों के दौरान अमरनाथ यात्रा की अवधि 10 या 15 दिनों तक ही सीमित थी और प्रशासन यात्रा को रोकने के लिए बहाने ढूंढता था।

मंत्री ने कहा कि पिछले पर्यटन सत्र में रिकॉर्ड 1.75 करोड़ पर्यटकों ने जम्मू-कश्मीर की यात्रा की, जो सुरक्षा स्थिति में सुधार का संकेत है।

भाषा

शफीक धीरज

धीरज

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments