scorecardresearch
Saturday, 14 March, 2026
होमदेशअसम में कोविड-19 के 60 नए मामले

असम में कोविड-19 के 60 नए मामले

Text Size:

गुवाहाटी, एक जुलाई (भाषा) असम में शुक्रवार को कोविड-19 के 60 नए मामले सामने आने के साथ ही कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 7,24,848 हो गयी। असम के राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की ओर से एक बुलेटिन जारी कर यह जानकारी दी गयी।

बुलेटिन के मुताबिक राज्य में संक्रमण दर बढ़कर 7.79 प्रतिशत हो गयी है।

कामरूप मेट्रोपॉलिटन क्षेत्र में कोरोना वायरस संक्रमण के सर्वाधिक 37 नए मामले सामने आए। असम में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या 425 हो गयी है।

बुलेटिन के मुताबिक राज्य में अब तक 7,16,435 लोग इस जानलेवा वायरस के संक्रमण को मात दे चुके हैं। असम में अब तक कोविड-19 रोधी टीके की 4,66,23,177 खुराक दी जा चुकी हैं।

भाषा रवि कांत नरेश

नरेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments