scorecardresearch
Saturday, 14 March, 2026
होमदेशशाम छह बजे के मुख्य समाचार

शाम छह बजे के मुख्य समाचार

Text Size:

नयी दिल्ली, एक जुलाई (भाषा) भाषा की अलग-अलग फाइल से शुक्रवार शाम छह बजे तक जारी मुख्य खबरें इस प्रकार हैं:-

दि66 न्यायालय तीसरी लीड नुपुर शर्मा

‘नुपुर शर्मा की अनियंत्रित जुबान ने पूरे देश को आग में झोंक दिया’ : शीर्ष अदालत

नयी दिल्ली, उच्चतम न्यायालय ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से निलंबित नेता नुपुर शर्मा की पैगंबर मोहम्मद के बारे में विवादित टिप्पणी को लेकर उन्हें शुक्रवार को कड़ी फटकार लगाते हुए कहा कि उनकी (नुपुर की) ‘अनियंत्रित जुबान’ ने पूरे देश को आग में झोंक दिया। न्यायालय ने यह भी कहा कि ‘‘देश में जो कुछ हो रहा है उसके लिए शर्मा अकेले जिम्मेदार हैं।’’

दि57 मोदी पुतिन

प्रधानमंत्री मोदी ने पुतिन से बात की, यूक्रेन पर भारत का रुख दोहराया

नयी दिल्ली, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ बात की। इस दौरान उन्होंने यूक्रेन की स्थिति पर भारत के दीर्घकालिक रुख को दोहराते हुए बातचीत और कूटनीति का समर्थन किया।

प्रादे75 केरल राहुल लीड नुपुर

भाजपा नीत केंद्र सरकार ने देश में गुस्से और नफरत का माहौल बनाया है : राहुल गांधी

वायनाड (केरल), कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शुक्रवार को केंद्र की भाजपा नीत सरकार पर देश में ‘‘गुस्से और नफरत का माहौल’’बनाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि यह भारत और देश के लोगों के हितों के खिलाफ है।

प्रादे82 महाराष्ट्र सरकार शक्ति परीक्षण

महाराष्ट्र : शिंदे सरकार चार जुलाई को सदन में शक्ति परीक्षण का सामना करेगी

मुंबई, महाराष्ट्र में शिवसेना-भाजपा गठबंधन सरकार चार जुलाई को विधानसभा में शक्ति परीक्षण का सामना करेगी। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

अर्थ29 दूसरी लीड पेट्रोल कर

सरकार ने पेट्रोल, डीजल के निर्यात पर कर लगाया, कच्चे तेल पर भी लगा शुल्क

नयी दिल्ली, सरकार ने पेट्रोल, डीजल-पेट्रोल और विमान ईंधन (एटीएफ) के निर्यात पर शुक्रवार को कर लगा दिया। इसके अलावा ब्रिटेन जैसे कुछ देशों की तरह भारत ने स्थानीय स्तर पर उत्पादित कच्चे तेल से होने वाले अप्रत्याशित लाभ पर भी कर लगा दिया है।

दि45 जीएसटी कांग्रेस

मौजूदा जीएसटी ने अर्थव्यवस्था को बर्बाद कर दिया, सर्वदलीय बैठक बुलाये सरकार : कांग्रेस

नयी दिल्ली, कांग्रेस ने माल एवं सेवा कर (जीएसटी) लागू किये जाने के पांच वर्ष पूरे होने पर शुक्रवार को आरोप लगाया कि जीएसटी कानून और इसके क्रियान्वयन के तरीके ने देश की अर्थव्यवस्था को बर्बाद कर दिया।

दि64 न्यायालय नुपुर लीड कांग्रेस

नुपुर पर न्यायालय की टिप्पणी से भाजपा का सिर शर्म से झुक जाना चाहिए: कांग्रेस

नयी दिल्ली, कांग्रेस ने पैगंबर मोहम्मद को लेकर की गई विवादित टिप्पणी के मामले में उच्चतम न्यायालय द्वारा भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से निलंबित नेता नुपुर शर्मा को फटकार लगाए जाने के बाद शुक्रवार को कहा कि शीर्ष अदालत ने सही कहा है कि इस प्रकरण में भावनाएं भड़काने के लिए सिर्फ नुपुर जिम्मेदार हैं तथा ऐसे में भाजपा का सिर शर्म से झुक जाना चाहिए।

प्रादे63 गुजरात शाह

गुजरात में कांग्रेस के शासन काल के दौरान रथयात्रा निकालने पर तीन बार प्रतिबंध लगाया गया : शाह

अहमदाबाद, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि उसकी सरकारों ने गुजरात में अपने शासनकाल के दौरान भगवान जगन्नाथ की वार्षिक रथयात्रा निकालने पर तीन बार प्रतिबंध लगाया था, जो यह दर्शाता है कि वे लोगों को सुरक्षा प्रदान करने में सक्षम नहीं थे।

प्रादे76 महाराष्ट्र लीड ठाकरे

शाह ने वादा पूरा किया होता तो अब महाराष्ट्र में भाजपा का मुख्यमंत्री होता: ठाकरे

मुंबई, शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने कहा है कि अगर गृह मंत्री अमित शाह ने 2019 में उनसे किया गया वादा पूरा किया होता तो अब महाराष्ट्र में भाजपा का मुख्यमंत्री होता।

वि25 यूक्रेन मिसाइल हमले तीसरी लीड मौत

ओदेसा में रूस के मिसाइल हमले में कम से कम 19 लोगों की मौत

कीव, यूक्रेन के बंदरगाह शहर ओदेसा के समीप एक तटीय शहर में शुक्रवार तड़के रिहायशी इमारतों पर रूस के मिसाइल हमलों में कम से कम 19 लोगों की मौत हो गयी। प्राधिकारियों ने यह जानकारी दी।

वि20 अमेरिका भारत धार्मिक स्वतंत्रता

धार्मिक स्वतंत्रता मामलों के अमेरिकी दूत ने भारत में धार्मिक समुदायों के साथ व्यवहार पर चिंता जताई

वाशिंगटन, अंतरराष्ट्रीय धार्मिक स्वतंत्रता मामलों के अमेरिकी दूत रशद हुसैन ने भारत में कई धार्मिक समुदायों के साथ होने वाले व्यवहार को लेकर चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि ‘‘चुनौतियों’’ से निपटने के लिए अमेरिका सीधे भारतीय अधिकारियों के संपर्क में है।

खेल21 खेल बैडमिंटन भारत

ताई जू यिंग से हारकर सिंधू मलेशिया ओपन से बाहर

कुआलालंपुर, दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधू मलेशिया ओपन सुपर 750 बैडमिंटन के महिला एकल क्वार्टर फाइनल में शुक्रवार को यहां तीन गेम के कड़े मुकाबले में गत चैम्पियन चीनी ताइपे की ताई जू यिंग से हारकर बाहर हो गई।

द कन्वरसेशन के साथ विशेष अनुबंध के आधार पर जारी खबरें:-

वि26 जलवायु परिवर्तन

जलवायु संकट: तापमान बढ़ने और फिर घटने से हजारों प्रजातियों को स्थायी नुकसान होगा

केप टाउन, जलवायु परिवर्तन का इतिहास एक ऐसी चीज है, जिसपर लोग धीरे-धीरे विश्वास करने लगे हैं। फिर भी एक छोटा सा तबका ऐसा है, जो अभी भी सवाल करता है कि क्या यह वास्तविक है और मनुष्यों के कारण होता है। अब अधिकांश लोग भयावह गति से बढ़ते ताप को धीमा करने की कोशिश की वास्तविकता और समाधान और झूठी आशा के बीच के अंतर से जूझ रहे हैं।

वि15 यूके-पोलियो-सीवेज

यूके में सीवेज में पोलियो का वायरस मिला – वैज्ञानिक हमारे अपशिष्ट जल में और क्या खोजते हैं

लंदन, हाल ही में मालूम हुआ कि फरवरी और मई 2022 के बीच उत्तर और पूर्वी लंदन में सीवेज में पोलियोवायरस का पता चला था। पोलियोमाइलाइटिस (पोलियो) एक संक्रामक बीमारी है जो मुख्य रूप से बच्चों में पक्षाघात और मृत्यु का कारण बन सकती है।

वि10 जी-7-नाटो-रूस-चीन

जी-7 और नाटो शिखर सम्मेलन ने रूस और चीन और पश्चिम के बीच खाई और बढ़ाई

बर्मिंघम, अभूतपूर्व उथल-पुथल – तीन दशकों में यूरोप में पहला बड़ा युद्ध, दशकों में उच्चतम मुद्रास्फीति दर और तेजी से बिगड़ते वैश्विक खाद्य संकट – की पृष्ठभूमि के बीच पश्चिमी नेताओं ने दो प्रमुख शिखर सम्मेलनों में शिरकत की। जी7 के देश जर्मनी में जमा हुए और नाटो नेता मैड्रिड में एकत्र हुए। दोनों सम्मेलनों के परिणाम पश्चिमी-प्रभुत्व वाले वैश्विक शासन की सीमाओं और गहन ध्रुवीकरण की ओर इशारा करते हैं।

भाषा अमित पवनेश

पवनेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments