scorecardresearch
Monday, 30 March, 2026
होमदेशकर्नाटक में कोविड के 562 नये मामले, कोई मौत नहीं

कर्नाटक में कोविड के 562 नये मामले, कोई मौत नहीं

Text Size:

बेंगलुरु, 11 जून (भाषा) कर्नाटक में शनिवार को कोविड-19 के 562 नये मामले सामने आने के साथ ही राज्य में अब तक कुल 39,55,871 लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है।

राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि राज्य में शुक्रवार को कोविड के 525 नये मामले आए थे। वहीं पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस संक्रमण से किसी की मौत नहीं हुई है।

बेंगलुरु शहरी जिले में संक्रमण के 545 नये मामले आए हैं जबकि मैसूर में चार, दक्षिण कन्नड़ में तीन और चित्रदुर्ग में दो नये मामले आए हैं।

राज्य के 19 जिलों में संक्रमण का कोई मामला नहीं था और ना ही संक्रमण से किसी की मौत हुई है।

भाषा अर्पणा सिम्मी

सिम्मी

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments