मुंबई, चार अप्रैल (भाषा) महाराष्ट्र में सोमवार को कोविड-19 के 52 नये मामले सामने आये लेकिन संक्रमण से किसी की भी मृत्यु नहीं हुई, जबकि 107 और मरीज संक्रमणमुक्त हुए। यह जानकारी स्वास्थ्य विभाग ने दी।
विभाग ने एक बुलेटिन में कहा कि इसके साथ ही राज्य में कोविड-19 संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 78,74,446 हो गई, जबकि मृतक संख्या 1,47,789 पर अपरिवर्तित है।
बुलेटिन में कहा गया है कि पिछले 24 घंटे में 107 मरीज संक्रमणमुक्त हुए जिससे अभी तक ठीक हुए मरीजों की कुल संख्या बढ़कर 77,25,791 हो गई। वहीं राज्य में वर्तमान में 866 मरीज उपचाराधीन हैं। राज्य में कोरोना वायरस से ठीक होने की दर 98.11 प्रतिशत है।
मुंबई में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 18 नये मामले सामने आये हैं।
भाषा अमित प्रशांत
प्रशांत
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
