scorecardresearch
Tuesday, 24 February, 2026
होमदेशबीएमसी चुनाव में 52.94 प्रतिशत मतदान, 2017 में हुआ था 55.53 प्रतिशत

बीएमसी चुनाव में 52.94 प्रतिशत मतदान, 2017 में हुआ था 55.53 प्रतिशत

Text Size:

मुंबई, 16 जनवरी (भाषा) बृहन्ममुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) के बृहस्पतिवार को हुए चुनाव में 52.94 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया जो 2017 में हुए 55.53 प्रतिशत मतदान से कम है। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

बीएमसी द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक उपनगर भांडुप के वार्ड नंबर 114 में सबसे अधिक 64.53 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया, जबकि दक्षिण मुंबई के कोलाबा इलाके के वार्ड नंबर 227 में सबसे कम 20.88 प्रतिशत मतदान हुआ।

अधिकारियों ने बताया कि महानगर में 1.03 करोड़ से अधिक पात्र मतदाताओं में से 52.94 प्रतिशत ने बृहस्पतिवार सुबह 7.30 बजे से शाम 5.30 बजे के बीच अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया।

मतदान समाप्त होने के 15 घंटे से अधिक समय बाद बीएमसी ने अंतिम मतदान प्रतिशत की घोषणा की।

अधिकारियों ने बताया कि मुंबई में 25 निर्धारित मतगणना केंद्रों पर सुबह 10 बजे से मतगणना शुरू होगी।

पिछले बीएमसी चुनाव 2017 में हुए थे, जिनमें 55.53 प्रतिशत मतदान हुआ था। चुने गए निकाय का कार्यकाल मार्च 2022 में समाप्त हो गया था।

भाषा शोभना वैभव

वैभव

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments