scorecardresearch
Friday, 10 April, 2026
होमदेशभारत में कोविड-19 के 50 नए मामले आए

भारत में कोविड-19 के 50 नए मामले आए

Text Size:

नयी दिल्ली, 18 अगस्त (भाषा) भारत में शुक्रवार को कोविड-19 के 50 नए मामले सामने आए जबकि उपचाराधीन मरीजों की संख्या मामूली रूप से बढ़कर 1,441 हो गई। एक दिन पहले उपचाराधीन मरीजों की संख्या 1,436 थी।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के शुक्रवार सुबह आठ बजे जारी अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, नए मामलों के साथ संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4.49 करोड़ (4,49,96,476) हो गई है। मृतक संख्या 5,31,924 बनी हुई है।

स्वास्थ्य मंत्रालय की वेबसाइट पर उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, संक्रमण से उबर चुके लोगों की संख्या बढ़कर 4,44,63,111 हो गई है। स्वस्थ होने की राष्ट्रीय दर 98.81 प्रतिशत और मृत्यु दर 1.18 प्रतिशत है।

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, देश में राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान शुरू होने के बाद से कोविड-19 रोधी टीके की अब तक 220.67 करोड़ खुराक दी जा चुकी है।

भाषा सुरभि

सुरभि

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments