scorecardresearch
Friday, 13 March, 2026
होमदेशठाणे में कोविड-19 के 42 नए मामले

ठाणे में कोविड-19 के 42 नए मामले

Text Size:

ठाणे (महाराष्ट्र), 25 मई (भाषा) महाराष्ट्र के ठाणे जिले में कोरोना वायरस संक्रमण के 42 नए मामले सामने आए हैं, जिससे संक्रमितों की संख्या बढ़कर 7,09,617 हो गई है। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि ये नए मामले मंगलवार को सामने आए। उन्होंने कहा कि पिछले 24 घंटे में किसी मरीज की मौत नहीं होने से मृतक संख्या 11,895 बनी हुई है। उन्होंने बताया कोविड​​-19 ो मृत्यु दर 1.67 प्रतिशत है।

एक अन्य अधिकारी ने कहा कि पड़ोसी पालघर जिले में संक्रमितों की संख्या 1,63,612 है और मृतकों की संख्या 3,407 है।

भाषा फाल्गुनी सुरभि

सुरभि

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments