scorecardresearch
Friday, 20 March, 2026
होमदेशदिल्ली के उत्तरी जिले में आपराधिक आरोपों का सामना कर रहे 32 लोग गिरफ्तार किए गए

दिल्ली के उत्तरी जिले में आपराधिक आरोपों का सामना कर रहे 32 लोग गिरफ्तार किए गए

Text Size:

नयी दिल्ली, आठ अप्रैल (भाषा) दिल्ली पुलिस के उत्तरी जिले में 24 घंटे के भीतर विभिन्न आपराधिक मामलों में शामिल 32 लोगों को गिरफ्तार किया गया।

यह जानकारी आधिकारिक आंकड़ों में दी गयी है। आंकड़ों के अनुसार आठ लोगों को डकैती के आरोप में पकड़ा गया है जबकि पांच लोगों पर वाहन चोरी का आरोप है। इसके अलावा चार लोगों को चोरी और दो लोगों को छीनाझपटी के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

शुक्रवार को जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार इनमें से दो आरोपियों को पहले ही भगोड़ा घोषित किया जा चुका है वहीं एक व्यक्ति को छेड़छाड़ के आरोप में गिरफ्तार किया गया।

पुलिस ने कहा कि उन्हें बृहस्पतिवार को 24 घंटे की अवधि में पकड़ा गया और इनमें तीन किशोर भी शामिल हैं।

पुलिस के अनुसार पकड़े गए आरोपियों में से एक 21 वर्षीय युवक भी है जो अजमेर से दिल्ली आया था। उसे अपनी एक पूर्व मित्र का पीछा करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। जांच से पता चला है कि आरोपी और शिकायतकर्ता युवती राजस्थान के अजमेर में एक ही मोहल्ले के रहने वाले हैं।

भाषा अविनाश उमा

उमा

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments