हैदराबाद, 23 मार्च (भाषा) हैदराबाद पुलिस ने विहान डायरेक्ट सेलिंग प्राइवेट लिमिटेड कंपनी (क्यूनेट) द्वारा कथित तौर पर चलाए जा रहे करोड़ों रुपये के अवैध लेनदेन का भंडाफोड़ करते हुए तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और कर्नाटक में 32 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इसकी जानकारी दी।
हैदराबाद पुलिस आयुक्त वी सी सज्जनार ने बताया कि 30 पुलिस टीमों ने तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और कर्नाटक में एक साथ अंतरराज्यीय अभियान चलाया और 32 लोगों को गिरफ्तार किया।
उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए लोगों में से अधिकतर आईटी कर्मचारी हैं।
आयुक्त ने एक बयान में बताया कि अब तक चार मामलों में 11 पीड़ितों से पूछताछ की जा चुकी है जबकि कई और पीड़ितों से पूछताछ अभी बाकी है।
उन्होंने कहा कि धोखाधड़ी के इस नेटवर्क में शामिल अन्य आरोपियों को पकड़ने के प्रयास जारी हैं।
भाषा रंजन अविनाश
अविनाश
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
