scorecardresearch
Thursday, 26 March, 2026
होमदेशचीनी सीमा पर 29 नयी आईटीबीपी चौकियां स्थापित की गयीं: गृह मंत्रालय

चीनी सीमा पर 29 नयी आईटीबीपी चौकियां स्थापित की गयीं: गृह मंत्रालय

Text Size:

नयी दिल्ली, 26 मार्च (भाषा) भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) ने वर्ष 2020 से 3,488 किलोमीटर लंबी भारत-चीन वास्तविक नियंत्रण रेखा पर 29 नयी सीमा चौकियां स्थापित करके अपनी उपस्थिति मजबूत की है। गृह मंत्रालय की एक रिपोर्ट से यह जानकारी सामने आयी है।

बुधवार को जारी 2024-25 की गयी इस रिपोर्ट के अनुसार, लद्दाख के काराकोरम दर्रे से लेकर अरुणाचल प्रदेश के जाचेप ला तक नियंत्रण रेखा पर ये नयी सीमा चौकियां (बीओपी) हिमालय के पश्चिमी, मध्य और पूर्वी क्षेत्रों में 9,000 फुट से 18,750 फुट तक की ऊंचाई पर स्थित हैं।

आईटीबीपी कुल 209 ऐसी चौकियों का प्रबंधन करती है।

मंत्रालय की 2020-21 की पिछली रिपोर्ट के अनुसार, आईटीबीपी पहले 180 चौकियों का प्रबंधन करती थी।

गलवान घाटी में भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच 2020 में हुई झड़प के बाद बीओपी की संख्या में वृद्धि हुई है, जो दशकों में दोनों पक्षों के बीच सबसे गंभीर सैन्य संघर्ष था।

भाषा राजकुमार संतोष

संतोष

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments