scorecardresearch
Monday, 30 March, 2026
होमदेशजम्मू रेल मंडल के अंतर्गत 249 बेटिकट यात्री पकड़े गए

जम्मू रेल मंडल के अंतर्गत 249 बेटिकट यात्री पकड़े गए

Text Size:

जम्मू, 22 मार्च (भाषा) रेलवे के जम्मू मंडल ने नवरात्र पर्व के दौरान कटरा-पठानकोट रेल खंड पर गहन टिकट जांच अभियान चलाया, जिसमें वैध टिकट के बिना या अनियमित टिकटों के साथ यात्रा करने वाले 249 यात्रियों को पकड़ा गया। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों के अनुसार, त्योहारी भीड़भाड़ के बीच यात्रियों की सुविधा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से चलाए गए इस विशेष अभियान में मौके पर ही कुल 1.10 लाख रुपये का जुर्माना वसूला गया।

रेलवे अधिकारियों ने कहा कि यह अभियान नवरात्र पर्व के दौरान तीर्थस्थल आने वाले तीर्थयात्रियों और अन्य यात्रियों के लिए सुगम एवं आरामदायक यात्रा सुनिश्चित करने के वास्ते शुरू किया गया है।

जम्मू मंडल ने कहा कि पूरी त्योहारी अवधि के दौरान प्रमुख स्टेशनों और रेलगाड़ियों में गहन जांच जारी रहेगी।

भाषा नेत्रपाल संतोष

संतोष

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments