scorecardresearch
Thursday, 30 April, 2026
होमदेशगुजरात में कोविड-19 के 234 नए मामले

गुजरात में कोविड-19 के 234 नए मामले

Text Size:

अहमदाबाद, 18 जून (भाषा) गुजरात में शनिवार को कोविड-19 के 234 नए मामले सामने आने के साथ कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 12,27,399 हो गयी जबकि इस दौरान किसी मरीज की मौत नहीं होने से मृतकों की तादाद 10,946 पर ही स्थिर रही। राज्य के स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अधिकारी के मुताबिक राज्य में बीते 24 घंटे के दौरान कोविड-19 के 159 मरीज संक्रमण से ठीक भी हुए। गुजरात में अब तक कुल 12,15,192 लोग इस जानलेवा वायरस के संक्रमण को मात दे चुके हैं। राज्य में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या 1,261 हो गयी है।

अहमदाबाद में कोरोना वायरस संक्रमण के सर्वाधिक 130 नए मामले सामने आए।

गुजरात में अब तक कम से कम 11.08 करोड़ लोग कोविड-19 टीके की खुराक ले चुके हैं।

भाषा रवि कांत माधव

माधव

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments