scorecardresearch
Thursday, 9 April, 2026
होमदेशछत्तीसगढ़ में कोविड-19 के 233 नए मामले

छत्तीसगढ़ में कोविड-19 के 233 नए मामले

Text Size:

रायपुर, 24 फरवरी (भाषा) छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस से 233 और लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। इसके साथ ही राज्य में बृहस्पतिवार तक कोविड-19 के कुल मामलों की संख्या 11,50,323 हो गई है।

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को बताया कि आज 30 लोगों को संक्रमण मुक्त होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दी गई है, वहीं 430 लोगों ने घर में पृथकवास की अवधि पूरी की।

राज्य में बृहस्पतिवार को कोरोना वायरस से संक्रमित एक मरीज की मृत्यु हुई है।

अधिकारियों ने बताया कि आज संक्रमण के 233 नए मामले आए हैं जिनमें राजधानी रायपुर के 53 मामले शामिल हैं।

उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ में अबतक 11,34,239 मरीज इलाज के बाद संक्रमण मुक्त हो गए हैं। राज्य में 2061 मरीज उपचाराधीन हैं। राज्य में वायरस से संक्रमित 14,023 लोगों की मौत हुई है।

भाषा संजीव नोमान

नोमान

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments