scorecardresearch
Monday, 7 October, 2024
होमदेशरविवार को 11 उड़ानों से 2,200 भारतीय स्वदेश लौटेंगे : नागरिक उड्डयन मंत्रालय

रविवार को 11 उड़ानों से 2,200 भारतीय स्वदेश लौटेंगे : नागरिक उड्डयन मंत्रालय

Text Size:

नयी दिल्ली, पांच मार्च (भाषा) युद्धग्रस्त यूक्रेन के पड़ोसी देशों से रविवार को 11 उड़ानों के जरिए 2,200 से अधिक भारतीय स्वदेश लौटेंगे। नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने यह जानकारी दी।

मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि शनिवार को 15 उड़ानों के जरिए करीब 3,000 भारतीयों को ‘एयरलिफ्ट’ किया गया। बयान में कहा गया कि इनमें 12 विशेष नागरिक और तीन भारतीय वायु सेना की उड़ानें शामिल हैं।

गौरतलब है कि रूस के हमले के बाद 24 फरवरी से यूक्रेनी हवाई क्षेत्र बंद है। यूक्रेन में फंसे भारतीय नागरिकों को उसके पड़ोसी देशों के जरिए स्वदेश वापस लाया जा रहा है।

वायुसेना निकासी अभियान में सी-17 सैन्य परिवहन विमान का उपयोग कर रही है। वहीं, इंडिगो, विस्तारा और स्पाइसजेट जैसी भारतीय विमानन कंपनिया विशेष नागरिक उड़ानों का संचालन कर रही हैं।

मंत्रालय ने कहा, ” आज (शनिवार को) की उड़ानों में बुडापेस्ट (हंगरी) से पांच, सुशीवा (रोमानिया) से चार, कोसाइस (स्लोवाकिया) से एक और रेज़ज़ो (पोलैंड) से दो विशेष नागरिक उड़ानें शामिल हैं।”

भाषा

शफीक अविनाश

अविनाश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments