scorecardresearch
Monday, 23 March, 2026
होमदेशखराब मौसम के कारण दिल्ली हवाई अड्डे पर 22 उड़ानों का मार्ग बदला

खराब मौसम के कारण दिल्ली हवाई अड्डे पर 22 उड़ानों का मार्ग बदला

Text Size:

नयी दिल्ली, 18 मार्च (भाषा) दिल्ली में मौसम की खराब स्थिति के कारण बुधवार शाम को इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (आईजीआईए) पर कम से कम 22 उड़ानों का मार्ग परिवर्तित किया गया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

राष्ट्रीय राजधानी में बुधवार शाम को आंधी आई और भारी बारिश हुई। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने दिल्ली के लिए ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया है।

अधिकारी ने बताया कि आईजीआईए की 22 आगमन उड़ानों को अन्य हवाई अड्डों पर परिवर्तित किया गया।

दिल्ली अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा लिमिटेड (डीआईएएल) द्वारा संचालित आईजीआईए देश का सबसे बड़ा हवाई अड्डा है और प्रतिदिन 1,300 से अधिक उड़ानों का संचालन करता है।

भाषा तान्या देवेंद्र

देवेंद्र

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments