scorecardresearch
Wednesday, 29 April, 2026
होमदेशपश्चिमी एशिया में जारी संघर्ष के बीच 1,700 भारतीयों ने जमीनी मार्ग से ईरान छोड़ा: विदेश मंत्रालय

पश्चिमी एशिया में जारी संघर्ष के बीच 1,700 भारतीयों ने जमीनी मार्ग से ईरान छोड़ा: विदेश मंत्रालय

Text Size:

नयी दिल्ली, छह अप्रैल (भाषा) पश्चिम एशिया में करीब एक महीने पहले संघर्ष शुरू होने के बाद से अब तक 1,700 से अधिक भारतीय नागरिक आर्मेनिया और अजरबैजान की जमीनी सीमा चौकियों के रास्ते ईरान छोड़ चुके हैं। यह जानकारी विदेश मंत्रालय (एमईए) ने सोमवार को दी।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने एक प्रेसवार्ता में कहा, ‘‘तेहरान स्थित हमारे दूतावास ने अब तक 1,777 भारतीय नागरिकों को आर्मेनिया और अजरबैजान के रास्ते ईरान से बाहर निकलने में सहायता प्रदान की है।’’

भारतीय नागरिक आर्मेनिया और अजरबैजान से हवाई मार्ग से स्वदेश लौट रहे हैं।

जायसवाल ने बताया कि स्वदेश लौटने वाले भारतीयों में 895 छात्र और 345 मछुआरे शामिल हैं। उन्होंने कहा, ‘‘भारतीय मछुआरे ईरान की विभिन्न कंपनियों में कार्यरत थे और वे चार अप्रैल को आर्मेनिया से स्वदेश रवाना हुए।’’

भाषा

अमित माधव

माधव

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments