scorecardresearch
Saturday, 25 July, 2026
होमदेशकॉजपा के प्रदर्शन के मद्देनजर शनिवार को भी बंद रहेंगे मध्य दिल्ली के 17 मेट्रो स्टेशन

कॉजपा के प्रदर्शन के मद्देनजर शनिवार को भी बंद रहेंगे मध्य दिल्ली के 17 मेट्रो स्टेशन

Text Size:

नयी दिल्ली, 24 जुलाई (भाषा) जंतर-मंतर के पास जारी कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) के प्रदर्शन को लेकर सुरक्षा चिंताओं के कारण शनिवार को भी मध्य दिल्ली के 17 मेट्रो स्टेशन बंद रहेंगे। दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) ने यह जानकारी दी।

सुरक्षा व्यवस्था के तहत मेट्रो स्टेशनों को बंद रखे जाने का यह लगातार चौथा दिन होगा।

डीएमआरसी ने बताया कि शनिवार सुबह साढ़े सात बजे से अगले आदेश तक ये स्टेशन यात्रियों के लिए बंद रहेंगे। हालांकि, राजीव चौक, मंडी हाउस और केंद्रीय सचिवालय स्टेशनों पर यात्रियों के लिए मेट्रो बदलने (इंटरचेंज) की सुविधा उपलब्ध रहेगी।

बंद रहने वाले स्टेशनों में लोक कल्याण मार्ग, राजीव चौक, पटेल चौक, रामकृष्ण आश्रम मार्ग, बाराखंभा रोड, सुप्रीम कोर्ट, सेवा तीर्थ, जनपथ, मंडी हाउस, केंद्रीय सचिवालय, आईटीओ, दिल्ली गेट, इंद्रप्रस्थ, खान मार्केट, जोर बाग, शिवाजी स्टेडियम और झंडेवालान शामिल हैं।

जंतर-मंतर और आसपास के इलाकों में पिछले कुछ दिनों से हो रहे प्रदर्शनों में काफी भीड़ उमड़ रही है, जिसे देखते हुए प्रशासन ने मध्य दिल्ली में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं।

भाषा सुमित प्रशांत

प्रशांत

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments