scorecardresearch
Monday, 23 February, 2026
होमदेशगुजरात में शराबबंदी के बीच अहमदाबाद में उत्तरायण शराब पार्टी करने के आरोप में 16 लोग गिरफ्तार

गुजरात में शराबबंदी के बीच अहमदाबाद में उत्तरायण शराब पार्टी करने के आरोप में 16 लोग गिरफ्तार

Text Size:

अहमदाबाद, 16 जनवरी (भाषा) गुजरात में अहमदाबाद के अंबावाड़ी इलाके में पुलिस ने कथित शराब पार्टी पर छापा मार 16 लोगों को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

गुजरात में शराबबंदी लागू है और यहां शराब का उत्पादन, बिक्री, भंडारण और सेवन प्रतिबंधित है।

गुजरात विश्वविद्यालय पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि यह समूह बृहस्पतिवार की रात को बिना किसी अनुमति के एक आवासीय सोसाइटी की छत पर भोजन और शराब के साथ उत्तरायण (मकर संक्रांति) मना रहा था।

पुलिस निरीक्षक एसआर बावा ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि मद्यपान निषेध अधिनियम के तहत 16 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है, जिनमें पार्टी के कथित आयोजक कुशल शाह (40) भी शामिल हैं, जो अंबावाड़ी की सैंटेरियन विस्टा सोसाइटी का निवासी है।

उन्होंने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस की एक टीम ने रात करीब 8.30 बजे शाह के आवास पर छापा मारा और मौके से 13,000 रुपये मूल्य की विदेशी शराब और बीयर बरामद की।

भाषा धीरज प्रशांत

प्रशांत

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments