scorecardresearch
Saturday, 11 April, 2026
होमदेशपुलिसकर्मियों और अधिकारियों पर हमला करने के आरोप में 16 लोग गिरफ्तार: असम के मुख्यमंत्री

पुलिसकर्मियों और अधिकारियों पर हमला करने के आरोप में 16 लोग गिरफ्तार: असम के मुख्यमंत्री

Text Size:

गुवाहाटी, 27 फरवरी (भाषा) असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने शुक्रवार को कहा कि गुवाहाटी के बाहरी इलाके अजारा में अतिक्रमण करने वाले लोगों को बेदखली नोटिस देने गए पुलिस और अन्य अधिकारियों पर हमला करने के आरोप में 16 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

उन्होंने कहा कि इलाके में एक स्थायी पुलिस शिविर स्थापित किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी अतिक्रमणकारियों, जो ‘अज्ञात लोग’ हैं, को बेदखल कर दिया जाएगा।

शर्मा ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश मुख्यालय में एक कार्यक्रम के दौरान संवाददाताओं से कहा कि पुलिस अजारा क्षेत्र में कुछ लोगों को नोटिस देने गई थी, तभी उन पर (पुलिस) हमला हुआ था।

भाषा

राखी देवेंद्र

देवेंद्र

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments