scorecardresearch
Wednesday, 15 April, 2026
होमदेशग्राहकों और एलपीजी एजेंसी के कर्मचारियों के बीच हिंसा के मामले में 14 लोगों को हिरासत में लिया गया

ग्राहकों और एलपीजी एजेंसी के कर्मचारियों के बीच हिंसा के मामले में 14 लोगों को हिरासत में लिया गया

Text Size:

महराजगंज (उप्र), 18 मार्च (भाषा) उत्तर प्रदेश के महाराजगंज में घुघली थाना इलाके में एक एलपीजी वितरण एजेंसी के अंदर ग्राहकों और कर्मचारियों के बीच हुई हिंसक झड़प के बाद 14 व्यक्तियों को हिरासत में लिया गया है। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

घटना मंगलवार को एचपी गैस एजेंसी में गैस बुकिंग को लेकर विवाद के कारण हुई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पहले कहासुनी हुई जो जल्दी ही हिंसा में बदल गई।

उन्होंने कहा कि इस दौरान एजेंसी के कर्मचारियों ने उपभोक्ता पर बांस के डंडों से हमला किया।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि वहां मौजूद अन्य लोग भी इस झगड़े में शामिल हो गए, जिससे दोनों पक्षों के बीच झड़प हो गई और इलाके में उत्पात मच गया।

सूचना मिलने पर, पुलिस की एक टीम घटनास्थल पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में किया।

घुघली थाने के थाना प्रभारी कुंवर गौरव सिंह ने कहा, ‘गैस बुकिंग को लेकर विवाद हिंसा में बदल गया। हमने गाली-गलौज, हमले और आपराधिक धमकी से संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया है।”

उन्होंने बताया कि दोनों पक्षों से कुल 14 व्यक्तियों को हिरासत में लिया गया है।

पुलिस ने कहा कि वह स्थिति पर नज़र रखे हुए है और जांच जारी है।

भाषा सं जफर

जोहेब

जोहेब

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments