scorecardresearch
Friday, 24 April, 2026
होमदेशदिल्ली में सड़क दुर्घटना में 13 साल के लड़के की मौत

दिल्ली में सड़क दुर्घटना में 13 साल के लड़के की मौत

Text Size:

दिल्ली, पांच अप्रैल (भाषा) उत्तर पश्चिम दिल्ली के आदर्श नगर इलाके में बुधवार को एक क्लस्टर बस की चपेट में आने से 13 वर्षीय लड़के की मौत हो गई और उसका चाचा घायल हो गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि हादसा आजादपुर फ्लाईओवर के पास उस समय हुआ जब अर्जुन (34) अपने भतीजे को शालीमार बाग स्थित स्कूल छोड़ने जा रहा था।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि उन्हें एक अस्पताल ले जाया गया लेकिन सिर में गंभीर चोट लगने के कारण लड़के की मौत हो गई।

उन्होंने कहा कि भरोला गांव के रहने वाले अर्जुन का इलाज किया जा रहा है। पुलिस को हादसे की सूचना सुबह साढ़े सात बजे के करीब मिली।

अधिकारी ने कहा कि क्लस्टर बस ने स्कूटर को पीछे से टक्कर मारी और दुर्घटना के बाद बस चालक घटनास्थल से फरार हो गया।

पुलिस ने कहा कि आदर्श नगर थाने में भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

उन्होंने कहा कि आरोपी को पकड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं।

भाषा जोहेब प्रशांत

प्रशांत

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments