scorecardresearch
Wednesday, 4 March, 2026
होमदेशअरुणाचल प्रदेश में कोविड-19 के 12 नए मरीज मिले, 47 ठीक हुए

अरुणाचल प्रदेश में कोविड-19 के 12 नए मरीज मिले, 47 ठीक हुए

Text Size:

ईटानगर, दो मार्च (भाषा) अरुणाचल प्रदेश में गत 24 घंटे के दौरान कोविड-19 के 12 नए मामले आए जबकि इसी अवधि में 47 मरीज संक्रमण मुक्त हुए हैं। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि नए मामलों के साथ राज्य में अबतक महामारी की चपेट में आने वालों की कुल संख्या बढ़कर 64,439 हो गई है।

राज्य के निगरानी अधिकारी (एसएसओ) डॉ.लोबसांग जाम्पा ने बताया कि अरुणाचल प्रदेश में गत 24 घंटे के दौरान महामारी से किसी की मौत दर्ज नहीं की गई जिसकी वजह से कोविड-19 से मरने वालों की संख्या 296 पर स्थिर है।

उन्होंने बताया कि अबतक 64,044 मरीज संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। डॉ.जाम्पा के अनुसार गत दिन के मुकाबले मरीजों के ठीक होने की दर में मामूली सुधार हुआ है और यह 99.33 प्रतिशत से बढ़कर 99.39 प्रतिशत हो गयी है।

उन्होंने बताया कि अरुणाचल प्रदेश में इस समय 90 उपचाराधीन मरीज हैं। डॉ.जाम्पा ने बताया कि गत दिन संक्रमण की दर (कुल जांचे गए नमूनों के अनुपात में संक्रमित) 1.25 प्रतिशत थी जो मंगलवार को बढ़कर 4.63 प्रतिशत हो गई।

राज्य टीकाकरण अधिकारी डॉ.दिमोंग पाडुंग ने बताया कि राज्य में अबतक 16.37 लाख लोगों का टीकाकरण हुआ है।

भाषा धीरज मनीषा

मनीषा

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments