पुणे, 24 फरवरी (भाषा) महाराष्ट्र के कोल्हापुर जिले के कनेरी मठ में एक गोशाला में संदिग्ध ‘एसिडोसिस’ नामक बीमारी से कुल 12 गायों की मौत हो गई है। एक अधिकारी ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी।
अधिकारी ने बताया कि 12 गायों में से तीन की बृहस्पतिवार को जबकि नौ की आज मौत हो गई। उन्होंने बताया कि वर्तमान में बारह और गायों का इलाज किया जा रहा है और वे स्थिर हैं।
कनेरी मठ कडसिद्धेश्वर परंपरा का सर्वोच्च स्थान है और इसकी गोशाला में 1,000 से अधिक गोवंश रहते हैं।
अधिकारी ने बताया कि धार्मिक स्थान पर ही पशु चिकित्सकों की एक टीम इन गायों का उपचार कर रही है।
अधिकारी ने बताया कि एसिडोसिस एक प्रकार का भोजन विषाक्तता है और यह सूखी रोटी जैसे पका भोजन खाने से होता है ।
उन्होंने बताया, ‘‘मवेशी पका हुआ भोजन खाने के आदि नहीं होते हैं और ऐसी संभावना है कि उन्हें अचानक ही ऐसा भोजन खिलाया गया हो ।’’
भाषा रंजन धीरज
धीरज
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
