इंदौर (मध्यप्रदेश), छह जुलाई (भाषा) देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर के नगर निगम चुनाव में बुधवार को 102 वर्ष की एक महिला ने वोट डालकर अन्य मतदाताओं के लिए नजीर पेश की।
अधिकारियों ने बताया कि गौराबाई मंडलोई (102) ने कनाड़िया क्षेत्र के एक सरकारी विद्यालय में मतदान किया।
मंडलोई ने कहा कि उनकी स्मृति धुंधली होने से उन्हें यह तो याद नहीं है कि वह अब तक कितने चुनावों में वोट डाल चुकी हैं, लेकिन वह अपनी शादी के बाद से लगातार मतदान कर रही हैं।
देश के सबसे स्वच्छ शहर की 102 वर्षीय नागरिक ने ठेठ मालवी बोली में कहा,‘‘नगर निगम चुनावों में वोट डालने के बाद मुझे उम्मीद है कि मेरी गली साफ बनी रहेगी।’’
भाषा हर्ष शोभना
शोभना
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
