scorecardresearch
Tuesday, 28 April, 2026
होमदेशमुंबई में ‘मन की बात’ की 100वीं कड़ी का 5,000 जगहों पर सीधा प्रसारण

मुंबई में ‘मन की बात’ की 100वीं कड़ी का 5,000 जगहों पर सीधा प्रसारण

Text Size:

(तस्वीरों के साथ)

मुंबई, 30 अप्रैल (भाषा) महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में रविवार को कई जगहों पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ की 100वीं कड़ी का सीधा प्रसारण किया गया, जिनमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, राज्य के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस शामिल हुए।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की मुंबई इकाई ने रविवार को शहर और उपनगरों के 36 विधानसभा क्षेत्रों में 5,000 जगहों पर ‘मन की बात’ की 100वीं कड़ी के सीधे प्रसारण की व्यवस्था की। केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने मुंबई में एक सथान पर आयोजित लाइव प्रसारण में प्रधानमंत्री के ‘मन की बात’ सुनी।

निजी दौरे पर मुंबई पहुंचे शाह ने उपनगरीय विले पार्ले में आयोजित प्रसारण कार्यक्रम में हिस्सा लिया और फिर कांदिवली के लिए रवाना हुए।

उत्तर-मध्य मुंबई से भाजपा की सांसद पूनम महाजन और स्थानीय विधायक पराग अलवानी भी शाह के साथ कार्यक्रम में उपस्थित थे।

भाजपा की मुंबई इकाई के अध्यक्ष आशीष शेलार ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ‘मन की बात’ कार्यक्रम के जरिये नागरिकों से लगातार संवाद कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि एक सर्वेक्षण के अनुसार, यह कार्यक्रम लगभग 100 करोड़ श्रोताओं तक पहुंच गया है और इसके लगभग 23 करोड़ नियमित श्रोता हैं।

भाषा जितेंद्र पारुल

पारुल

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments