scorecardresearch
Friday, 27 March, 2026
होमदेशपंजाब में इस महीने 100 'आम आदमी क्लीनिक' शुरू किए जाएंगे: मुख्यमंत्री मान

पंजाब में इस महीने 100 ‘आम आदमी क्लीनिक’ शुरू किए जाएंगे: मुख्यमंत्री मान

Text Size:

चंडीगढ़, 20 मार्च (भाषा) पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शुक्रवार को कहा कि इस महीने 100 और ‘आम आदमी क्लीनिक’ शुरू हो जाएंगे और इसके बाद 400 और क्लीनिक की शुरुआत की जायेगी।

उन्होंने कहा कि उनकी सरकार ने स्वास्थ्य क्षेत्र को प्राथमिकता दी है।

मुख्यमंत्री ने प्रेस वार्ता में बताया कि कपूरथला और होशियारपुर में मेडिकल कॉलेजों के लिए निविदा प्रक्रिया पूरी हो चुकी है जबकि मलेरकोटला में मेडिकल कॉलेज के लिए जमीन खरीदी जा चुकी है।

इस सप्ताह सरकार के चार वर्ष पूरे होने पर शुक्रवार को मुख्यमंत्री मान ने स्वास्थ्य क्षेत्र में चार साल की रिपोर्ट पेश की।

मान ने कहा कि ‘मुख्यमंत्री सेहत योजना’ के तहत हर परिवार को सालाना 10 लाख रुपये तक का कैशलेस इलाज दिया जा रहा है।

भाषा प्रचेता देवेंद्र

देवेंद्र

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments