scorecardresearch
Thursday, 5 March, 2026
होमदेशगुजरात में कोविड-19 के 10 नए मामले आए, संक्रमितों की संख्या बढ़कर 12,23,932 हुई

गुजरात में कोविड-19 के 10 नए मामले आए, संक्रमितों की संख्या बढ़कर 12,23,932 हुई

Text Size:

अहमदाबाद, तीन अप्रैल (भाषा) गुजरात में रविवार को कोविड-19 के 10 नए मामले आने से संक्रमितों की संख्या बढ़कर 12,23,932 हो गई, जबकि इतने ही लोगों को अस्पताल से छुट्टी मिलने से स्वस्थ होने वालों की संख्या बढ़कर 12,12,926 हो गई। राज्य के स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि उपचाराधीन मरीजों की संख्या 64 है जबकि मृतक संख्या 10,942 बनी हुई है। अधिकारी ने कहा कि पिछले 24 घंटे के दौरान अहमदाबाद और पाटन में संक्रमण के तीन-तीन, मेहसाणा में दो और सूरत और वडोदरा में एक-एक मामले आए हैं।

एक सरकारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि राज्य में अब तक 10.62 करोड़ लोगों को कोविड-19 रोधी टीके की खुराक दी गई है, जिसमें रविवार को 4,776 लोग शामिल हैं। एक स्थानीय अधिकारी ने कहा कि केंद्र शासित प्रदेश दादरा एवं नगर हवेली, दमन एवं दीव में कोई उपचाराधीन मरीज नहीं है।

भाषा सुरभि नरेश

नरेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments