scorecardresearch
Saturday, 13 December, 2025
होमदेशमुंबई में 2024 में आवारा कुत्तों के काटने के 1.28 लाख मामले सामने आए: सरकार

मुंबई में 2024 में आवारा कुत्तों के काटने के 1.28 लाख मामले सामने आए: सरकार

Text Size:

नागपुर, 13 दिसंबर (भाषा) महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि मुंबई में वर्ष 2024 के दौरान कुत्तों के काटने के 1.28 लाख से अधिक मामले सामने आए हैं, जिससे आम लोगों की सुरक्षा को लेकर चिंताएं बढ़ गई हैं।

उन्होंने कहा कि इसे देखते हुए संबंधित अधिकारियों ने आवारा कुत्तों की आबादी को नियंत्रित करने के लिए बंध्याकरण और टीकाकरण जैसे उपाय शुरू किए हैं।

शिंदे ने यह जानकारी शुक्रवार को राज्य विधान परिषद में विधान परिषद सदस्यों सुनील शिंदे, वसंत खंडेलवाल, संदीप जोशी और अन्य के सवालों के लिखित जवाब में दी।

इन विधायकों ने बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) के अंतर्गत आने वाले इलाकों में आवारा कुत्तों की बढ़ती संख्या और नागपुर में भी इसी तरह की समस्या पर चिंता जताई थी।

उपमुख्यमंत्री ने बताया कि नागपुर में वर्ष 2024 में कुत्तों के काटने के 9,400 से अधिक मामले सामने आए।

उन्होंने कहा कि पशु कल्याण बोर्ड के नियमों के अनुसार ‘ह्यूमन सोसाइटी इंटरनेशनल’ के माध्यम से बीएमसी द्वारा कराए गए एक सर्वेक्षण में यह सामने आया है कि मुंबई में आवारा कुत्तों की संख्या 2014 में 95,172 थी, जो 2024 में घटकर 90,757 रह गई है।

शिंदे ने बताया कि वर्ष 2024 के आंकड़ों के अनुसार नागपुर महानगरपालिका (एनएमसी) की सीमा में कुत्तों के काटने के 9,427 मामले दर्ज किए गए, जबकि मुंबई में ऐसे मामलों की संख्या 1,28,252 रही।

भाषा खारी जोहेब

जोहेब

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments