scorecardresearch
Tuesday, 14 April, 2026
होमदेशहैदराबाद में 125 फुट ऊंची आंबेडकर प्रतिमा का अनावरण किया गया

हैदराबाद में 125 फुट ऊंची आंबेडकर प्रतिमा का अनावरण किया गया

Text Size:

(तस्वीरों के साथ)

हैदराबाद, 14 अप्रैल (भाषा) तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव ने संविधान निर्माता की जयंती के अवसर पर शुक्रवार को यहां बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर की 125 फुट ऊंची प्रतिमा का अनावरण किया।

आंबेडकर प्रतिमा पर हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा की गई।

प्रतिमा को 146.50 करोड़ रुपये की लागत से 360 टन शुद्ध इस्पात और 114 टन कांस्य का उपयोग करके बनाया गया है।

राव ने कहा कि आंबेडकर की भारत की सबसे ऊंची प्रतिमा हर दिन लोगों को प्रेरित करेगी और पूरे राज्य प्रशासन को प्रेरित करेगी।

यह प्रतिमा राज्य सचिवालय और तेलंगाना शहीद स्मारक के बगल में स्थित है।

भाषा जितेंद्र जितेंद्र माधव

माधव

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments