scorecardresearch
Thursday, 9 April, 2026
होमदेशहिमाचल के मुख्यमंत्री ने चंबा से एक रोगी को लाने के लिए अपना सरकारी हेलीकॉप्टर भेजा

हिमाचल के मुख्यमंत्री ने चंबा से एक रोगी को लाने के लिए अपना सरकारी हेलीकॉप्टर भेजा

Text Size:

शिमला, 14 फरवरी (भाषा) हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने मंगलवार को चंबा जिले के जनजातीय पांगी उपमंडल के मुख्यालय किलार से गंभीर रूप से बीमार व्यक्ति को अपने सरकारी हेलिकॉप्टर के जरिए एयरलिफ्ट करवाया और एक अस्पताल से उसका मुफ्त इलाज करने को कहा। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने दूरस्थ क्षेत्र में हेलिकॉप्टर भेजने के लिए शाम का अपना निर्धारित दौरा रद्द कर दिया। उस क्षेत्र में उचित चिकित्सा सुविधा नहीं है।

यहां जारी एक बयान में कहा गया है कि रोगी को टांडा मेडिकल कॉलेज में स्थानांतरित कर दिया गया है और उसका इलाज किया जा रहा है।

बयान में रोगी या उसकी बीमारी के बारे में अन्य विवरण नहीं दिया गया।

अधिकारियों ने कहा कि मुख्यमंत्री ने अस्पताल के अधिकारियों को रोगी का मुफ्त इलाज करने और सभी सहायता प्रदान करने का निर्देश दिया है।

भाषा

जोहेब पवनेश

पवनेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments