scorecardresearch
Saturday, 25 April, 2026
होमदेशस्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में दाखिलों के लिए इसी अकादमिक सत्र से होगी सीयूईटी : यूजीसी चेयरमैन

स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में दाखिलों के लिए इसी अकादमिक सत्र से होगी सीयूईटी : यूजीसी चेयरमैन

Text Size:

नयी दिल्ली, 19 मई (भाषा) विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) ने इस साल से स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों के लिए भी साझा विश्वविद्यालय प्रवेश परीक्षा (सीयूईटी) आयोजित कराने का फैसला किया है। यूजीसी अध्यक्ष जगदीश कुमार ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

यह फैसला तब आया है जब हफ्तों पहले यूजीसी प्रमुख ने ऐलान किया था कि 45 केंद्रीय विश्वविद्यालयों में प्रवेश के लिए सीयूईटी के अंक अनिवार्य होंगे, न कि 12वीं कक्षा के अंक तथा केंद्रीय विश्वविद्यालय अपने न्यूनतम पात्रता मानदंड तय कर सकते हैं।

कुमार ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ‘‘अकादमिक सत्र 2022 से पीजी दाखिलों के लिए भी सीयूईटी आयोजित होगी। परीक्षा जुलाई के तीसरे सप्ताह में होगी और आवेदन प्रक्रिया आज शुरू होगी तथा 18 जून को खत्म होगी।’’

उन्होंने कहा, ‘‘यह (सीयूईटी) कम्प्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी) होगी जो अंग्रेजी और हिंदी में करायी जाएगी।’’

सीयूईटी-स्नातक के लिए अभी तक 10.46 लाख उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया है। सीयूईटी-यूजी के लिए पंजीकरण की आखिरी तारीख 22 मई है।

भाषा गोला मनीषा

मनीषा

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments