जयपुर, 29 अप्रैल (भाषा) राजस्थान के सीकर जिले के सदर थाना क्षेत्र में एक बाल संप्रेषण गृह से फरार हुए आठ किशोरों में से दो को पुलिस ने शुक्रवार को पकड़ लिया।
सदर थानाधिकारी सुनिता भायल ने बताया कि हत्या, दुष्कर्म, मारपीट मामले में बाल संप्रेषण गृह में बंद आठ किशोर बृहस्पतिवार को गार्ड को धक्का देकर भाग गये थे।
उन्होंने बताया कि भागने वालों में से चार झुंझुनूं, तीन सीकर और एक नेपाल का था। ये सभी किशोर हत्या, दुष्कर्म, मारपीट और चोरी के मामले में बंद थे।
पुलिस ने बताया कि शेष आरोपियों को पकड़ने के लिये इलाके में नाकाबंदी करवाई गई है।
भाषा कुंज पृथ्वी
संतोष
संतोष
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
