scorecardresearch
Friday, 24 April, 2026
होमदेशसरकार को सभी विपक्षी नेताओं को गैस चैंबर में डालकर ‘नाजी तरीके’ से खत्म कर देना चाहिए: झा

सरकार को सभी विपक्षी नेताओं को गैस चैंबर में डालकर ‘नाजी तरीके’ से खत्म कर देना चाहिए: झा

Text Size:

(फोटो के साथ)

नयी दिल्ली, 14 अप्रैल (भाषा) राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को सीबीआई द्वारा पूछताछ के लिए बुलाये जाने पर शुक्रवार को मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए तंज कसा कि उसे सभी विपक्षी नेताओं को गैस चैंबर में डालकर “नाजी तरीके” से खत्म कर देना चाहिए।

अधिकारियों ने बताया कि केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने आबकारी नीति घोटाला मामले में दिल्ली के मुख्यमंत्री एवं आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक केजरीवाल को 16 अप्रैल को पूछताछ के लिए बुलाया है।

घटनाक्रम पर प्रतिक्रिया देते हुए राजद प्रवक्ता मनोज झा ने कहा, ‘मैं प्रधानमंत्री (नरेन्द्र मोदी), गृह मंत्री (अमित शाह) से अनुरोध करता हूं कि वे सभी विपक्षी नेताओं को गैस चैंबर में डालकर नाजी तरीके से खत्म कर दें।’’

झा ने एक वीडियो बयान में सरकार की आलोचना करते हुए कहा, ‘आप तानाशाही तरीके से काम करते हैं। आप देख रहे हैं कि सत्ता आपके हाथ से फिसल रही है, इसलिए आपने जांच एजेंसियों को इस काम में लगा दिया है कि वे केवल आपके खिलाफ बोलने वाले विपक्षी नेताओं पर शिकंजा कसती हैं। ऐसा करते रहिए लेकिन आपका अंत निकट है।’

उन्होंने कहा, ‘अडाणी (उद्योगपति गौतम अडाणी) मुद्दे से खुद को बचाने के लिए, आपने कांग्रेस, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा), आप, भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) को निशाना बनाया है, क्या किसी को बख्शा गया है? अब क्या बचा है, जिससे आप डर रहे हैं कि आपका दोस्त बेनकाब हो जाएगा।”

अधिकारियों ने कहा कि केजरीवाल को 16 अप्रैल को पूर्वाह्न 11 बजे जांच दल के सवालों का जवाब देने के लिए एजेंसी मुख्यालय में उपस्थित होने के लिए कहा गया है।

केंद्रीय जांच एजेंसी इस मामले में दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।

भाषा

जोहेब देवेंद्र

देवेंद्र

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments