scorecardresearch
Monday, 27 April, 2026
होमदेशसंगीत अकादमी ने कलानिधि पुरस्कारों की घोषणा की

संगीत अकादमी ने कलानिधि पुरस्कारों की घोषणा की

Text Size:

चेन्नई, 22 मई (भाषा) संगीत अकादमी ने रविवार को यहां विभिन्न कलाकारों को संगीत कलानिधि और अन्य पुरस्कार दिए जाने की घोषणा की।

अकादमी के अध्यक्ष एन. मुरली ने एक विज्ञप्ति में कहा कि संगीत कलानिधि पुरस्कार 2020 के लिए प्रसिद्ध गायक नेवेली आर. संतनगोपालन, 2021 के लिए प्रख्यात मृदंगम कलाकार तिरुवरुर भक्तवत्सलम को और 2022 के लिए वायलिन जोड़ी लालगुडी जी. जे. आर. कृष्णन और विजयलक्ष्मी को दिया जायेगा।

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन बाद में एक समारोह में पुरस्कार प्रदान करेंगे।

अकादमी ने नृत्य खंड में नृत्य कलानिधि सहित अन्य पुरस्कारों की भी घोषणा की।

भाषा देवेंद्र अविनाश

अविनाश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments