scorecardresearch
Saturday, 25 April, 2026
होमदेशश्रद्धालुओं को दो साल के बाद भगवान जगन्नाथ का स्नान अनुष्ठान देखने की अनुमति

श्रद्धालुओं को दो साल के बाद भगवान जगन्नाथ का स्नान अनुष्ठान देखने की अनुमति

Text Size:

पुरी, 19 मई (भाषा) ओड़िशा के पुरी में दो साल के बाद श्रद्धालुओं को भगवान जगन्नाथ एवं उनके भाई -बहन को स्नान कराने के धार्मिक उत्सव को देखने की अनुमति दी गयी है । 12 वीं शताब्दि में निर्मित इस मंदिर के बाहर 14 जून को इस धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन किया जायेगा ।

स्नान यात्रा में जनभागीदारी की अनुमति देने का निर्णय श्री जगन्नाथ मंदिर प्रशासन (एसजेटीए) ने सेवादारों के साथ एक बैठक के बाद लिया।

पिछले दो वर्षों से, कोविड-19 के मामलों में वृद्धि के बीच, श्रद्धालुओं को ‘स्नाना यात्रा’ में शामिल होने की अनुमति नहीं दी जा रही थी।

एसजेटीए के अधिकारी दुर्गा दास महापात्र ने बताया कि इस बार श्रद्धालु 14 जून को ग्रैंड रोड से भगवान जगन्नाथ, भगवान बलभद्र, भगवान सुदर्शन और देवी सुभद्रा के साथ-साथ स्नान वेदी के दर्शन कर पाएंगे। उसी दिन इन देवताओं को ‘हाती भेस’ (हाथी पोशाक) से सजाया जायेगा ।

हालांकि, एसजेटीए ने अभी तक एक जुलाई को रथ यात्रा में श्रद्धालुओं की भागीदारी पर कोई फैसला नहीं किया है ।

भाषा फाल्गुनी रंजन

रंजन

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments