नयी दिल्ली, 28 अप्रैल (भाषा) बृहस्पतिवार शाम छह बजे तक ‘भाषा’ की विभिन्न फाइलों से जारी मुख्य समाचार इस प्रकार हैं:
प्रादे48 मोदी असम लीड आफस्पा
पूर्वोत्तर से पूरी तरह आफस्पा हटाने के प्रयास किए जा रहे हैं : प्रधानमंत्री मोदी
दीफू (असम), प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बृहस्पतिवार को कहा कि पूर्वोत्तर क्षेत्र से आफस्पा को पूरी तरह हटाने के प्रयास किए जा रहे हैं।
दि43 रक्षा नौसेना कमांडर राजनाथ
रूस-यूक्रेन युद्ध ने सैन्य जरूरतों में आत्मनिर्भरता के महत्व को रेखांकित किया: राजनाथ
नयी दिल्ली, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बृहस्पतिवार को कहा कि रूस-यूक्रेन युद्ध ने इस बात को रेखांकित किया है कि सैन्य साजोसामान के मामले में आत्म-निर्भर होना बहुत जरूरी है।
दि41 दिल्ली जहांगीरपुरी गिरफ्तार
जहांगीरपुरी हिंसा : मुख्य आरोपियों में से एक को पुलिस ने पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार किया
नयी दिल्ली, दिल्ली स्थित जहांगीरपुरी में हुई सांप्रदायिक हिंसा के प्रमुख वांछितों में से एक को दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने बृहस्पतिवार को पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार किया। सूत्रों ने यह जानकारी दी।
दि25 मोदी पेट्रोल लीड राहुल
कांग्रेस ने पेट्रोल-डीजल पर वैट घटाने की अपील को लेकर प्रधानमंत्री पर निशाना साधा
नयी दिल्ली, कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विपक्ष शासित राज्यों से पेट्रोलियम उत्पादों पर वैट कम करने की अपील को लेकर बृहस्पतिवार को उन पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि उनका संघवाद सहकारी नहीं, बल्कि अवरोध पैदा करने वाला है।
दि47 कांग्रेस लीड कमलनाथ
कमलनाथ ने विधायक दल के नेता पद से इस्तीफा दिया, पीसीसी अध्यक्ष बने रहेंगे
नयी दिल्ली/भोपाल, मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कांग्रेस विधायक दल (सीएलपी) के नेता पद से इस्तीफा दे दिया है और आगे वह ‘‘एक व्यक्ति एक पद’’ के सिद्धांत के तहत प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष की जिम्मेदारी निभाते रहेंगे।
प्रादे28 महाराष्ट्र लाउडस्पीकर राज
राज ठाकरे ने उप्र की योगी सरकार की सराहना की, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री को ‘भोगी’ कहा
मुंबई, महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के प्रमुख राज ठाकरे ने योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली उत्तर प्रदेश सरकार के धार्मिक इमारतों से लाउडस्पीकर हटाने के फैसले की बृहस्पतिवार को सराहना की और अपने चचेरे भाई व महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे पर कटाक्ष करते हुए कहा कि पश्चिमी राज्य में दुर्भाग्य से ‘भोगी’ बैठे हैं।
प्रादे37 उप्र लीड मायावती
राष्ट्रपति बनने का सपना कभी नहीं देख सकती, प्रधानमंत्री बनना चाहूंगी : मायावती
लखनऊ, बहुजन समाज पार्टी (बसपा) अध्यक्ष मायावती ने विधानसभा चुनाव में मदद के एवज में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा उन्हें राष्ट्रपति बनाए जाने संबंधी बयान देने के लिए समाजवादी पार्टी (सपा) प्रमुख अखिलेश यादव पर बृहस्पतिवार को पलटवार किया और कहा कि वह देश की प्रधानमंत्री बनना चाहेंगी और राष्ट्रपति बनने का सपना कभी नहीं देख सकतीं।
अर्थ37 बिजली संकट
भीषण गर्मी, कोयले की कमी से देश के विभिन्न राज्यों में बिजली संकट गहराया, दो से आठ घंटे की कटौती
नयी दिल्ली, भीषण गर्मी और कोयले की किल्लत के चलते देश के कई राज्यों में बिजली संकट गहरा गया है। बिजली संयंत्रों में कम उत्पादन के बीच राज्य भारी मांग को पूरा करने के लिए जूझ रहे हैं।
दि15 लीड वायु सेना प्रमुख
हमें कम अवधि के कड़े युद्धों के लिए तैयार रहने की आवश्यकता : वायु सेना प्रमुख चौधरी
नयी दिल्ली, वायु सेना प्रमुख वी. आर. चौधरी ने बृहस्पतिवार को कहा कि मौजूदा भू-राजनीतिक हालात में भारतीय वायु सेना को कम समय में तीव्र और छोटी अवधि के संचालन के लिए तैयार रहना पड़ता है।
प्रादे27 महाराष्ट्र कोरेगांव भीमा लीड पवार
किसी भी राजनीतिक एजेंडे के खिलाफ मेरे पास कोई आरोप नहीं हैं : पवार
मुंबई, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी प्रमुख शरद पवार ने कोरेगांव-भीमा जांच आयोग से कहा कि महाराष्ट्र के पुणे जिले में युद्ध स्मारक पर जनवरी 2018 को हुई हिंसा के संबंध में उनके पास किसी भी राजनीतिक एजेंडे के खिलाफ कोई आरोप नहीं है लेकिन उन्होंने भारतीय दंड संहिता के राजद्रोह के प्रावधान को रद्द करने या इसका ‘‘दुरुपयोग’’ बंद करने का आह्वान किया।
वि11 अमेरिका भारत रक्षा
भारत में ऑफसेट जरूरतें रक्षा सौदे में मुख्य बाधा: पेंटागन के सेवानिवृत्त अधिकारी
वाशिंगटन, अमेरिका में पेंटागन के एक सेवानिवृत्त अधिकारी ने कहा है कि भारत में ऑफसेट जरूरतें अमेरिका के साथ रक्षा सौदों में एक प्रमुख चुनौती है।
खेल14 खेल बैडमिंटन
सिंधू, सात्विक-चिराग बैडमिंटन एशिया चैंपियनशिप के क्वार्टर फाइनल में, साइना और श्रीकांत बाहर
मनीला (फिलीपीन्स), दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधू ने सिंगापुर की युई यान जेस्लिन हूई को सीधे गेम में हराकर गुरुवार को यहां बैडमिंटन एशिया चैंपियनशिप के महिला एकल के क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई।
द कन्वरसेशन से अनुबंध के तहत जारी खबरें:
वि12 बृहस्पति-तूफान
तूफानों से भरा है बृहस्पति, क्या कभी थमेगा ग्रेट रेड स्पॉट
मेलबर्न (ऑस्ट्रेलिया), बृहस्पति हमारे सौर मंडल में सबसे बड़ा ग्रह है, और इसका मौसम बहुत अनोखा है। हमारे पास बृहस्पति की सुंदर छवियां हैं जो पूरे ग्रह को ढके हुए धारीदार, तूफानी बादलों को दिखाती हैं।
भाषा अमित मनीषा
मनीषा
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
