नयी दिल्ली, 14 अप्रैल (भाषा) शुक्रवार को ‘भाषा’ की विभिन्न फाइल से शाम छह बजे तक जारी मुख्य समाचार इस प्रकार हैं:-
दि52 सीबीआई केजरीवाल
सीबीआई ने आबकारी नीति मामले में केजरीवाल को रविवार को तलब किया
नयी दिल्ली, केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने कथित आबकारी नीति घोटाला मामले में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को 16 अप्रैल को तलब किया है। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
प्रादे83 बंगाल शाह
बंगाल में हमें लोकसभा की 35 से ज्यादा सीटें दिलाएं, तृणमूल सरकार कार्यकाल पूरा नहीं करेगी : शाह
सूरी (पश्चिम बंगाल), केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को लोगों से अगले लोकसभा चुनाव में पश्चिम बंगाल की 42 में से 35 सीटों पर भाजपा की जीत सुनिश्चित करने की अपील करते हुए कहा कि यदि लक्ष्य हासिल कर लिया गया तो तृणमूल कांग्रेस सरकार 2025 से आगे नहीं चल पाएगी।
प्रादे98 असम मोदी उच्च न्यायालय
न्याय प्रणाली को गति देने के लिए प्रौद्योगिकी के इस्तेमाल की जरूरत: प्रधानमंत्री मोदी
गुवाहाटी, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को इस बात पर जोर दिया कि दूरदराज के इलाकों विशेषकर पूर्वोत्तर में न्याय प्रदान करने की प्रणाली को गति देने के लिए प्रौद्योगिकी के इस्तेमाल की जरूरत है।
प्रादे62 चुनाव कर्नाटक दूसरी लीड सावदी कांग्रेस
कर्नाटक चुनाव: कांग्रेस में शामिल होंगे पूर्व उपमुख्यमंत्री सावदी
बेंगलुरु, कर्नाटक में 10 मई को होने वाले विधानसभा चुनाव में टिकट नहीं मिलने के बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देने की घोषणा करने वाले पूर्व उपमुख्यमंत्री लक्ष्मण सावदी ने कांग्रेस में शामिल होने का फैसला किया है।
दि8 वायरस मामले
कोविड-19: देश में उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 49,622 हुई
नयी दिल्ली, भारत में एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के 11,109 नए मामले सामने आने के बाद देश में अभी तक संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढ़कर 4,47,97,269 हो गई। पिछले 236 दिन में सामने आए ये सर्वाधिक दैनिक मामले हैं। वहीं देश में उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 49,622 पर पहुंच गई है।
दि46 आतिशी लीड बिजली सब्सिडी
बिजली सब्सिडी को लेकर दिल्ली सरकार, उपराज्यपाल कार्यालय में नए सिरे से खींचतान
नयी दिल्ली, दिल्ली की ऊर्जा मंत्री आतिशी ने कहा कि शुक्रवार से शहर के करीब 46 लाख लोगों को मिलने वाली बिजली सब्सिडी खत्म हो जाएगी क्योंकि उपराज्यपाल वी.के. सक्सेना ने अभी तक उपभोक्ताओं को सब्सिडी देने की फाइल को मंजूरी नहीं दी है।
दि17 आंबेडकर राष्ट्रपति श्रद्धांजलि
राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, प्रधानमंत्री ने आंबेडकर जयंती पर बाबा साहेब को श्रद्धांजलि दी
नयी दिल्ली, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी सहित अनेक नेताओं, सांसदों आदि ने संसद भवन परिसर में बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की।
प्रादे64 उप्र असद कफन-दफन
प्रयागराज में होगा असद का कफन-दफन, मौसा शव लेने झांसी गए
प्रयागराज (उत्तर प्रदेश), पुलिस मुठभेड़ में मारे गए असद अहमद का कफन-दफन प्रयागराज में होना है और उसके मौसा शव लाने के लिए झांसी गए हैं। परिवार के एक वकील ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
प्रादे94 पंजाब सतर्कता लीड चन्नी
चन्नी सतर्कता ब्यूरो के समक्ष पेश हुए, ‘बदले की राजनीति’ के लिए ‘आप’ सरकार की आलोचना की
चंडीगढ़, पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी आय के ज्ञात स्रोत से अधिक संपत्ति के एक मामले में शुक्रवार को सतर्कता ब्यूरो के समक्ष पेश हुए। इस दौरान, अधिकारियों ने चन्नी से कई घंटों तक पूछताछ की।
प्रादे107 कश्मीर जामिया मस्जिद दूसरी लीड नमाज
प्रशासन ने श्रीनगर की जामिया मस्जिद में ‘जुमा-तुल-विदा’ की नमाज अदा करने पर रोक लगाई
श्रीनगर, स्थानीय प्रशासन ने यहां जामिया मस्जिद में रमजान के आखिरी जुमे पर ‘जुमा-तुल विदा’ की सामूहिक नमाज अदा करने की अनुमति नहीं दी है।
अर्थ18 सीतारमण लीड श्रीलंका
श्रीलंका के कर्ज पुनर्गठन कार्यक्रम के लिए भारत, जापान और फ्रांस ने बनाया साझा मंच
वॉशिंगटन, भारत, जापान और फ्रांस ने कठिन आर्थिक संकट से जूझ रहे श्रीलंका के ऋण पुनर्गठन कार्यक्रम के लिए कर्जदाताओं के बीच बातचीत का एक साझा मंच बनाने की घोषणा की है।
खेल8 खेल आईपीएल हेडन गिल
अगले एक दशक में विश्व क्रिकेट पर रहेगा शुभमन गिल का दबदबा: हेडन
नयी दिल्ली, ऑस्ट्रेलिया के अपने जमाने के दिग्गज बल्लेबाज मैथ्यू हेडन का मानना है कि बड़े स्कोर बनाने की अपनी काबिलियत के कारण शुभमन गिल का अगले एक दशक में विश्व क्रिकेट में दबदबा रहेगा।
द कन्वरसेशन से अनुबंध के तहत जारी खबरें :
वि12 बृहस्पति-बर्फीले चंद्रमा
वैज्ञानिकों ने बृहस्पति के बर्फीले चंद्रमाओं का पता लगाने के लिए मिशन लॉन्च किया
पेरिस, क्या हम सौर मंडल में पृथ्वी के बाहर जीवन के लिए आवश्यक परिस्थितियों की खोज कर सकते हैं? यह उन रहस्यों में से एक है जिसे अंतरिक्ष मिशन जेयूआईसीई (ज्यूपिटर आइसी मून एक्सप्लोरर के लिए) स्पष्ट करने की कोशिश करेगा।
वि8 बंदर-विकास-अनुसंधान
दो करोड़ साल से भी पहले अफ्रीका में जंगली घास के मैदानों का विकास हुआ : नया अध्ययन
वाशिंगटन, मानव विकास अफ्रीका के पर्यावरण और परिदृश्य से मजबूती से जुड़ा हुआ है, जहां हमारे पूर्वज पहली बार अस्तित्व में आए थे।
वि6 खरपतवार
खरपतवार: अच्छा, बुरा, और कभी-कभी सुंदर
कैटलोनिया (स्पेन), वसंत आ गया है और कई खेतों में फसलों के बीच खसखस के लाल पौधे बिंदियों की तरह दिखाई दे रहे हैं। किसान जानते हैं कि यह एक अच्छा संकेत नहीं है, भले ही सैकड़ों लोग हाथ में मोबाइल फोन लेकर इनकी एक अच्छी तस्वीर लेते दिखाई दें।
भाषा
शफीक पवनेश
पवनेश
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.