scorecardresearch
Saturday, 18 May, 2024
होमदेशलोकसभा चुनाव का प्रत्याशी नामांकन के बाद रांची कलेक्ट्रेट से गिरफ्तार

लोकसभा चुनाव का प्रत्याशी नामांकन के बाद रांची कलेक्ट्रेट से गिरफ्तार

Text Size:

रांची, चार मई (भाषा) रांची लोकसभा क्षेत्र के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने के बाद शनिवार को एक उम्मीदवार को यहां कलेक्ट्रेट से गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि झारखंड भासा खतियानी संघर्ष समिति (जेबीकेएसएस) के देवेंद्र नाथ महतो को सरकार के खिलाफ हुए एक आंदोलन के मामले में 2021 में दर्ज एक मामले में गिरफ्तार किया गया।

लालपुर थाने के प्रभारी अधिकांत महतो ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया,‘‘ महतो 2021 में हुए एक आंदोलन से जुड़े मामले में वांछित थे इसलिए उन्हें गिरफ्तार किया गया। अदालत ने उनके खिलाफ वारंट जारी किया था।’’

महतो ने आरोप लगाया है कि कांग्रेस, झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने उन्हें सलाखों के पीछे पहुंचाने के लिए अपनी शक्तियों का ‘‘दुरुपयोग’’ किया।

उन्होंने संवाददाताओं से कहा,‘‘ रांची के लोगों का जो समर्थन मुझे मिल रहा है उससे ये दल भयभीत हैं लेकिन वे लोग अपने मिशन में कामयाब नहीं होंगे। मैं रांची लोकसभा सीट जीतूंगा।’’

भाषा शोभना संतोष

संतोष

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments