scorecardresearch
Sunday, 29 March, 2026
होमदेशलद्दाख को राज्य का दर्जा देने की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन करेंगे समूह

लद्दाख को राज्य का दर्जा देने की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन करेंगे समूह

Text Size:

नयी दिल्ली, 14 फरवरी (भाषा) लेह एपेक्स बॉडी और लद्दाख के ट्रेड यूनियन, सामाजिक, राजनीतिक व धार्मिक समूहों के संगठन कारगिल डेमोक्रेटिक अलायंस, लद्दाख को राज्य का दर्जा देने की मांग को लेकर बुधवार को दिल्ली के जंतर मंतर पर विरोध प्रदर्शन करेंगे।

पांच अगस्त, 2019 को अनुच्छेद 370 और 35ए के प्रावधान निरस्त किए जाने के बाद जम्मू-कश्मीर और लद्दाख को केंद्र शासित प्रदेश बना दिया गया था। एक ओर, जहां जम्मू-कश्मीर विधायिका वाला एक केंद्र शासित प्रदेश है, तो दूसरी ओर लद्दाख में इसके लिए कोई प्रावधान नहीं है।

सक्रियतावादी और नेता सज्जाद हुसैन ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि लद्दाख की मांगों को लेकर साथ आए दोनों समूह बुधवार को राष्ट्रीय राजधानी में विरोध प्रदर्शन करेंगे।

हुसैन ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ”जब लद्दाख को केंद्र शासित प्रदेश बनाया गया था, तब हमसे विकास का वादा किया गया था।”

उन्होंने कहा, “लेह एपेक्स बॉडी और कारगिल डेमोक्रेटिक एलायंस संयुक्त रूप से विरोध प्रदर्शन करेंगे। हम चार सूत्री एजेंडे के तहत लद्दाख को राज्य का दर्जा देने, संविधान के तहत छठी अनुसूची लागू करने, नौकरियों में आरक्षण, लद्दाख के लिए एक अलग लोक सेवा आयोग और लेह व कारगिल के लिए दो संसदीय सीट निर्धारित करने की मांग कर रहे हैं।

भाषा

जोहेब दिलीप

दिलीप

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments