scorecardresearch
Saturday, 25 April, 2026
होमदेशरात नौ बजे तक के मुख्य समाचार

रात नौ बजे तक के मुख्य समाचार

Text Size:

नयी दिल्ली, 14 अप्रैल (भाषा) शुक्रवार को ‘भाषा’ की विभिन्न फाइल से रात नौ बजे तक जारी मुख्य समाचार इस प्रकार हैं:-

दि70 सीबीआई लीड केजरीवाल

सीबीआई ने आबकारी नीति मामले में केजरीवाल को तलब किया, ‘आप’ ने साजिश का आरोप लगाया

नयी दिल्ली, केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने कथित आबकारी नीति घोटाला मामले में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को 16 अप्रैल को तलब किया है। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

प्रादे123 मोदी दूसरी लीड असम

श्रेय पाने के ‘भूखे लोगों’ और ‘राज करने की भावना’ ने देश का बहुत अहित किया: प्रधानमंत्री

गुवाहाटी, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को कांग्रेस सहित अन्य विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए कहा कि पिछले नौ वर्षों में हुए विकास की चर्चा से कुछ लोगों को बहुत परेशानी होती है और श्रेय पाने के ऐसे ‘भूखे लोगों’ व ‘राज करने’ की उनकी भावना ने देश का बहुत अहित किया है।

प्रादे164 चुनाव कर्नाटक तीसरी लीड सावदी कांग्रेस

कर्नाटक चुनाव: कांग्रेस में शामिल हुए पूर्व उपमुख्यमंत्री सावदी

बेंगलुरु, कर्नाटक में 10 मई को होने वाले विधानसभा चुनाव में टिकट नहीं मिलने के बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देने की घोषणा करने वाले पूर्व उपमुख्यमंत्री लक्ष्मण सावदी शुक्रवार को कांग्रेस में शामिल हो गए।

दि65 आतिशी दूसरीलीड बिजली सब्सिडी

विवाद के बीच उपराज्यपाल ने दिल्ली में बिजली सब्सिडी की मियाद बढ़ाने को मंजूरी दी

नयी दिल्ली, उपराज्यपाल वी.के. सक्सेना ने दिल्ली में बिजली सब्सिडी की मियाद बढ़ाने को मंजूरी दे दी है।

प्रादे171 कर्नाटक जद(एस) लीड सूची

जद(एस) ने 50 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की, देवेगौड़ा की बहू भवानी को टिकट नहीं

बेंगलुरु, जनता दल (सेक्युलर) ने कर्नाटक में 10 मई को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए शुक्रवार को 50 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की।

दि69 आंबेडकर लीड श्रद्धांजलि

राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री सहित कई नेताओं ने आंबेडकर जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की

नयी दिल्ली, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी सहित अनेक नेताओं ने शुक्रवार को बाबासाहेब भीमराव आंबेडकर को उनकी 132वीं जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की।

प्रादे128 गठबंधन अखिलेश यादव

सपा को भाजपा के मुकाबले सक्षम गठबंधन बनने की उम्मीद, क्षेत्रीय दलों के साथ खड़ी रहे कांग्रेस : यादव

इंदौर (मध्यप्रदेश), समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शुक्रवार को कहा कि उनके दल को विपक्षी पार्टियों का एक ऐसा गठबंधन बनने की उम्मीद है जो सत्तारूढ़ भाजपा को अगले साल होने वाले लोकसभा चुनावों में टक्कर दे सकता है।

प्रादे154 पंजाब सतर्कता दूसरी लीड चन्नी

पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चन्नी सतर्कता ब्यूरो के समक्ष पेश हुए, सात घंटे तक पूछताछ

चंडीगढ़, पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी आय के ज्ञात स्रोत से अधिक संपत्ति के एक मामले में शुक्रवार को सतर्कता ब्यूरो के समक्ष पेश हुए। इस दौरान, अधिकारियों ने चन्नी से सात घंटे तक पूछताछ की।

प्रादे64 उप्र असद कफन-दफन

प्रयागराज में होगा असद का कफन-दफन, मौसा शव लेने झांसी गए

प्रयागराज (उत्तर प्रदेश), पुलिस मुठभेड़ में मारे गए असद अहमद का कफन-दफन प्रयागराज में होना है और उसके मौसा शव लाने के लिए झांसी गए हैं। परिवार के एक वकील ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

वि31 यूरोप बृहस्पति मिशन

यूरोपीय अंतरिक्षयान बृहस्पति और उसके बर्फीले चंद्रमा की तरफ रवाना

फ्रेंच गयाना, बृहस्पति और उसके तीन बर्फीले चंद्रमाओं का पता लगाने के लिए एक दशक लंबे खोजी अभियान पर एक यूरोपीय अंतरिक्ष यान शुक्रवार को रवाना हुआ।

अर्थ18 सीतारमण लीड श्रीलंका

श्रीलंका के कर्ज पुनर्गठन कार्यक्रम के लिए भारत, जापान और फ्रांस ने बनाया साझा मंच

वॉशिंगटन, भारत, जापान और फ्रांस ने कठिन आर्थिक संकट से जूझ रहे श्रीलंका के ऋण पुनर्गठन कार्यक्रम के लिए कर्जदाताओं के बीच बातचीत का एक साझा मंच बनाने की घोषणा की है।

खेल19 खेल एआईएफएफ भारत

भारतीय पुरुष टीम 2024 एशियाई कप से पहले किंग्स कप और मर्डेका कप में खेलेगी

नयी दिल्ली, अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) के महासचिव शाजी प्रभाकरण ने शुक्रवार को कहा कि भारतीय पुरुष फुटबॉल टीम का अंतरराष्ट्रीय कैलेंडर जून में इंटर-कॉन्टिनेंटल कप से शुरू होकर नवंबर और दिसंबर में 2026 विश्व कप क्वालीफायर तक काफी व्यस्त रहेगा।

भाषा शफीक माधव

माधव

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments