नयी दिल्ली, 14 फरवरी (भाषा) ‘भाषा’ की विभिन्न फाइल से मंगलवार रात नौ बजे तक जारी मुख्य समाचार इस प्रकार हैं:
दि69 संपूर्ण लीड आयकर बीबीसी
भारत में बीबीसी के कार्यालयों में आयकर विभाग का ‘सर्वे ऑपरेशन’ ; भाजपा व विपक्ष के बीच वाकयुद्ध
नयी दिल्ली, आयकर विभाग ने मंगलवार को कथित कर अपवंचना की जांच के तहत दिल्ली और मुंबई में बीबीसी के कार्यालयों में एक ‘सर्वे ऑपरेशन’ चलाया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
दि52मोदी लीड मैक्रों
भारत और फ्रांस हिंद-प्रशांत क्षेत्र में सुरक्षा व स्थिरता में दे रहे हैं सकारात्मक योगदान: मोदी
नयी दिल्ली, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को कहा कि भारत और फ्रांस मिल कर हिंद प्रशांत क्षेत्र में सुरक्षा व स्थिरता के अलावा वैश्विक खाद्य व स्वास्थ्य सुरक्षा के क्षेत्र में सकारात्मक योगदान दे रहे हैं।
दि66 बीबीसी लीड प्रतिक्रिया
बीबीसी मामला: विपक्ष ने सरकार पर धमकाने का आरोप लगाया, भाजपा ने संविधान के तहत कार्रवाई बताया
नयी दिल्ली, देश के प्रमुख विपक्षी दलों ने भारत में ब्रिटिश ब्रॉडकास्टिंग कॉर्पोरेशन (बीबीसी) के कार्यालयों पर आयकर विभाग के ‘सर्वे ऑपरेशन’ को लेकर मंगलवार को सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि वह आलोचना से डरी हुई है तथा प्रेस की स्वतंत्रता पर हमला और धमकाने का प्रयास कर रही है।
दि70 दिल्ली राज्यपाल महरौली
उपराज्यपाल ने डीडीए से महरौली, लोधा सराय में अतिक्रमण रोधी अभियान रोकने को कहा
नयी दिल्ली, दिल्ली के उपराज्यपाल वी के सक्सेना ने मंगलवार को डीडीए को अगले निर्देश तक महरौली और लोधा सराय गांवों में अतिक्रमण रोधी अभियान रोकने का निर्देश दिया। राज निवास के अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
दि67 कांग्रेस लीड अडाणी
अगर सरकार के पास छिपाने के लिए कुछ नहीं है तो जेपीसी से भाग क्यों रही: कांग्रेस
नयी दिल्ली, कांग्रेस ने अडाणी समूह से जुड़े मामले को ‘मित्रवादी पूंजीवाद’ की मिसाल करार देते हुए मंगलवार को कहा कि अगर इस मामले पर सरकार के पास छिपाने के लिए कुछ नहीं है तो वह संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) गठित करने से भाग क्यों रही है।
दि64 सीबीएसई बोर्ड परीक्षा चैटजीपीटी
सीबीएसई ने 10वीं, 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं में चैटजीपीटी के इस्तेमाल पर रोक लगाई
नयी दिल्ली, केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने 10वीं, 12वीं कक्षा की आगामी बोर्ड परीक्षाओं में कृत्रिम बुद्धिमत्ता आधारित चैटजीपीटी के इस्तेमाल पर रोक लगा दी है। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
प्रादे62 रक्षा राजनाथ लीड एयरो इंडिया
भारत सहायता चाहने वाले देशों को उपदेश देने में विश्वास नहीं करता : राजनाथ
बेंगलुरु, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मंगलवार को कहा कि भारत जरूरतमंद देशों को “उपदेश या पूर्व निर्धारित” समाधान देने में विश्वास नहीं करता है और यह मानता है कि बेहतर सैन्य शक्ति वाले देशों को दूसरों पर अपने समाधान थोपने का अधिकार नहीं है।
प्रादे99 लीड पुलवामा
राष्ट्र ने 2019 के पुलवामा हमले में शहीद हुए सीआरपीएफ कर्मियों को श्रद्धांजलि दी
पुलवामा/नयी दिल्ली, पुलवामा में 14 फरवरी 2019 को आतंकी हमले में शामिल रहे 19 आतंकवादियों में से 15 मारे गये, या गिरफ्तार कर लिये गये। साथ ही, कश्मीर में सुरक्षा स्थिति व्यापक समन्वय के साथ बेहतर हुई है। हमले में शहीद हुए सीआरपीफ कर्मियों को राष्ट्र द्वारा श्रद्धांजलि दिये जाने के बीच अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
दि74 एडीआर राजनीतिक दल चंदा
भाजपा को 2021-22 में 614 करोड़ रुपये, कांग्रेस को 95 करोड़ रुपये चंदा मिला :एडीआर
नयी दिल्ली, चुनाव सुधारों के लिए काम करने वाली संस्था एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफार्म्स (एडीआर) की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि 2021-22 में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को 614 करोड़ रुपये, जबकि कांग्रेस को 95 करोड़ रुपये चंदा प्राप्त हुआ।
अर्थ61 आरबीआई-डिजिटल कर्ज
कर्ज वसूली वाले एजेंट के बारे में कर्जदार को पहले से सूचना दें: आरबीआई
मुंबई, भारतीय रिजर्व बैंक ने डिजिटल माध्यम से कर्ज देने वाली इकाइयों को पहले से पैनल में शामिल अपने उन एजेंटों के बारे में खुलासा करने को कहा है, जो कर्ज नहीं लौटाये जाने की स्थिति में कर्जदार से संपर्क कर सकते हैं। साथ ही कर्ज वसूली प्रक्रिया शुरू करने से पहले उसके बारे में ग्राहकों को भी सूचना देने को कहा है।
अर्थ58 लीड गेहूं उत्पादन
फसल वर्ष 2022-23 में खाद्यान्न उत्पादन 32.35 करोड़ टन के रिकॉर्ड पर पहुंचने का अनुमान
नयी दिल्ली, देश का खाद्यान्न उत्पादन जून में समाप्त होने वाले चालू फसल वर्ष में 32 करोड़ 35.5 लाख टन के सर्वकालिक रिकॉर्डस्तर पर पहुंचने की उम्मीद है। इसका कारण धान और गेहूं का रिकॉर्ड उत्पादन रहेगा।
वि25 बीबीसी सर्वे दूसरी लीड प्रतिक्रिया
ब्रिटिश सरकार भारत में बीबीसी कार्यालयों में आयकर सर्वे पर बारीकी से नजर रख रही
लंदन, ब्रिटिश सरकार के सूत्रों ने मंगलवार को यहां कहा कि भारत में बीबीसी कार्यालयों में आयकर सर्वेक्षणों के बाद ब्रिटेन ‘बारीकी से नजर’’ रख रहा है।
वि27 अमेरिका चुनाव हेली
निक्की हेली ने की बड़ी घोषणा, अमेरिकी राष्ट्रपति पद के लिए कवायद शुरू की
वाशिंगटन, प्रमुख भारतीय-अमेरिकी नेता निक्की हेली ने मंगलवार को राष्ट्रपति पद के लिए अपनी कवायद शुरू कर दी। इस तरह वह व्हाइट हाउस के लिए 2024 में अपनी पार्टी की उम्मीदवार बनने के लिए पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को चुनौती देने वाली पहली रिपब्लिकन बन गई हैं।
खेल11 खेल एथलेटिक्स पैदलचाल लीड राष्ट्रीय
अक्षदीप, प्रियंका ने 20 किमी पैदल चाल में स्वर्ण के साथ ओलंपिक के लिए क्वालीफाई किया
रांची, अक्षदीप सिंह ने राष्ट्रीय पैदल चाल चैंपियनशिप में 20 किलोमीटर स्पर्धा में पुरुष वर्ग में राष्ट्रीय रिकॉर्ड कायम करते हुए मंगलवार को स्वर्ण पदक जीतने के साथ इस साल की विश्व चैंपियनशिप और 2024 पेरिस ओलंपिक के लिए क्वालीफाई किया।
खेल6 खेल रैंकिंग आईसीसी टी20
जेमिमा और ऋचा ने आईसीसी टी20 रैंकिंग में सुधार किया
दुबई, भारत की जेमिमा रोड्रिग्स और ऋचा घोष मंगलवार को जारी आईसीसी महिला टी20 अंतरराष्ट्रीय रैंकिंग में बल्लेबाजों की सूची में सुधार के साथ क्रमश: 11वें और 36वें स्थान पर पहुंच गयी हैं।
भाषा
रवि कांत माधव
माधव
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
