scorecardresearch
Sunday, 29 March, 2026
होमदेशराज ठाकरे की आगामी अयोध्या यात्रा का भाजपा सांसदों को विरोध नहीं करना चाहिए: फडणवीस

राज ठाकरे की आगामी अयोध्या यात्रा का भाजपा सांसदों को विरोध नहीं करना चाहिए: फडणवीस

Text Size:

मुंबई, 11 मई (भाषा) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता देवेंद्र फडणवीस ने बुधवार को कहा कि उनकी पार्टी के सांसदों को महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) प्रमुख के उत्तर प्रदेश के अयोध्या दौरे का विरोध नहीं करना चाहिए।

उत्तर प्रदेश से भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने कुछ दिन पहले कहा था कि राज ठाकरे को अयोध्या जाने से पहले उत्तर भारतीयों से उनके खिलाफ आक्रामक रुख अपनाने के लिए माफी मांगनी चाहिए।

मनसे प्रमुख के पांच जून को अयोध्या जाने का कार्यक्रम है।

महाराष्ट्र विधानसभा में विपक्ष के नेता फडणवीस ने कहा, ‘‘भाजपा सांसदों को राज ठाकरे के प्रस्तावित अयोध्या दौरे का विरोध नहीं करना चाहिए। कोई भी भगवान राम का आशीर्वाद लेने के लिए अयोध्या जा सकता है।’’

राज ठाकरे ने अभी तक सिंह के बयान पर प्रतिक्रिया नहीं दी है।

भाषा

देवेंद्र नरेश

नरेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments