scorecardresearch
Monday, 30 March, 2026
होमदेशराजस्थान में सड़क दुर्घटना में लोगों के मारे जाने से बेहद दुखी हूं: राष्ट्रपति कोविंद

राजस्थान में सड़क दुर्घटना में लोगों के मारे जाने से बेहद दुखी हूं: राष्ट्रपति कोविंद

Text Size:

नयी दिल्ली,19अप्रैल (भाषा) राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने मंगलवार को कहा कि वह राजस्थान में सड़क दुर्घटना में लोगों के जान गंवाने के बारे में सुनकर बेहद दुखी हैं। राष्ट्रपति ने साथ ही पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना जताई।

राजस्थान के झुंझुंनू में सड़क किनारे खड़े एक ट्रैक्टर-ट्रेलर में कार के भिड़ जाने से एक ही परिवार के 11 लोगों की मौत हो गयी और सात अन्य घायल हो गए।

राष्ट्रपति ने ट्वीट किया,‘‘राजस्थान के झुंझुंनू में सड़क दुर्घटना में कई लोगों के मारे जाने के बारे में जानकर बेहद दुखी हूं। इस दुर्घटना में अपने प्रियजन खोने वाले परिवारों के प्रति मेरी संवेदनाएं। मैं सभी घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।’’

भाषा शोभना उमा

उमा

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments