scorecardresearch
Wednesday, 22 April, 2026
होमदेशराजस्थान के कोटा में एक व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या

राजस्थान के कोटा में एक व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या

Text Size:

कोटा, 27 अप्रैल (भाषा) राजस्थान के कोटा जिले के ताथेड़ गांव में एक व्यक्ति की उसके पड़ोसियों ने कथित तौर पर पीट-पीट कर हत्या कर दी। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के मुताबिक आरोपियों ने रामराज मेघवाल (45) पर कथित तौर पर लाठियों और लोहे के डंडों से उस समय हमला किया, जब वह शनिवार सुबह करीब नौ बजे खेत से अपने घर ताथेड़ गांव लौट रहे थे।

पुलिस ने कहा कि हमले में मेघवाल गंभीर रूप से घायल हो गए और उन्हें एमबीएस अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।

पुलिस उपाधीक्षक बेनी प्रसाद ने बताया कि मृतक के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने भगवान माली, उसके भाई राकेश और परिवार के अन्य सदस्यों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है।

उन्होंने बताया कि आरोपी भगवान और राकेश को हिरासत में लिया गया है और उनसे पूछताछ की जा रही है।

पुलिस उपाधीक्षक ने कहा कि शव पोस्टमार्टम के बाद परिवार के सदस्यों को सौंप दिया गया।

मृतक के परिजनों ने बताया कि मेघवाल और भगवान के बीच कुछ समय से विवाद चल रहा था।

भाषा रवि कांत पवनेश

पवनेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments