scorecardresearch
Monday, 30 March, 2026
होमदेशराजनाथ सिंह ने सशस्त्र बलों के जवानों के लिए संशोधित ‘‘ आवास पैमाने को’ मंजूरी दी

राजनाथ सिंह ने सशस्त्र बलों के जवानों के लिए संशोधित ‘‘ आवास पैमाने को’ मंजूरी दी

Text Size:

नयी दिल्ली, 12 मई (भाषा) रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने सशस्त्र बलों के जवानों के लिए बृहस्पतिवार को संशोधित ‘‘आवास पैमाने’’ को मंजूरी दी। इसका उद्देश्य सशस्त्र बलों के जवानों के लिए बेहतर जीवनस्तर सुनिश्चित करना है।

रक्षा मंत्रालय ने कहा कि आवास के पैमाने-2022 को लागू करने से सशस्त्र बलों के जवानों के रहने की सुविधा और अवसरंचना में सुधार होगा।

मंत्रालय के मुताबिक आवास के पैमाने में रक्षा सेवाओं के लिए परिचालन , क्रियान्वयन, प्रशिक्षण, प्रशासनिक, निवास, मनोरंजन सुविधा को परिभाषित किया गया है।

बयान में कहा गया कि नए प्रावधानों में सभी सार्वजनिक इमारतों में दिव्यांगों के लिए सुविधा की जरूरत होगी। साथ ही सभी लोगों की जरूरतों को पूरा करना सुनिश्चित किया जाएगा।

भाषा धीरज नरेश

नरेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments