scorecardresearch
Tuesday, 31 March, 2026
होमदेशमोदी सरकार भारत को विश्व गुरु बनाने को लेकर प्रतिबद्ध : नड्डा

मोदी सरकार भारत को विश्व गुरु बनाने को लेकर प्रतिबद्ध : नड्डा

Text Size:

शिमला, 13 मई (भाषा) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष जे पी नड्डा ने शुक्रवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नीत केंद्र सरकार भारत को ‘विश्व गुरु’ बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।

चार राज्यों के हालिया विधानसभा में मिली शानदार जीत के बाद हिमाचल प्रदेश में कुल्लू जिले के रथ मैदान में नड्डा के सम्मान में आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि खसरा, जापानी इंसेफेलाइटिस और पोलियो का टीका विकसित करने में वर्षों लगे जबकि देश में कोविड-19 महामारी का पहला मामला सामने आने के बाद सिर्फ नौ महीने में प्रधानमंत्री मोदी की अगुवाई में कोविड-रोधी टीका विकसित किया गया।

उन्होंने कहा कि देश के लोगों को टीके की 190 करोड़ खुराक निशुल्क दी गईं।

लोगों को टीका लगाने के लिए हिमाचल प्रदेश सरकार के प्रयासों की सराहना करते हुए नड्डा ने कहा कि दुनिया का सबसे बड़ा टीकाकरण अभियान सफलतापूर्वक देश में चलाया गया है।

भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि केंद्र सरकार ने कोविड महामारी के दौरान देश के 80 करोड़ से अधिक लोगों को निशुल्क राशन उपलब्ध कराया।

भाषा शफीक माधव

माधव

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments