scorecardresearch
Sunday, 29 March, 2026
होमदेशमोदी के बाद ठाकरे ने की दाऊदी बोहरा समुदाय के नेता से मुलाकात

मोदी के बाद ठाकरे ने की दाऊदी बोहरा समुदाय के नेता से मुलाकात

Text Size:

(फाइल फोटो)

मुंबई, 14 फरवरी (भाषा) महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने मंगलवार को मुंबई में दाऊदी बोहरा संप्रदाय के धार्मिक मामलों के प्रमुख सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन मुलाकात की।

शिवसेना के उद्धव ठाकरे गुट के प्रमुख ठाकरे की मुलाकात से तीन दिन पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यहां अल्पसंख्यक समुदाय के एक शैक्षणिक संस्थान का उद्घाटन किया था।

ठाकरे ने उपनगर अंधेरी के मरोल में नया परिसर खुलने के लिए सैयदना को बधाई दी।

समुदाय के एक पदाधिकारी ने कहा, “उद्धव ठाकरे ने आज (मंगलवार को) मरोल में अलजामी-तुस-सैफियाह अरबी अकादमी पहुंचकर दाऊदी बोहरा के नेता सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन से मुलाकात की और नए परिसर के उद्घाटन की बधाई दी।”

इस बैठक को प्रभावशाली समुदाय तक पहुंच बनाने के ठाकरे के प्रयास के रूप में देखा जा रहा है। मुंबई में दाऊदी बोहरा समुदाय के कई हजार सदस्य हैं।

पिछले शुक्रवार को अपनी मुंबई यात्रा के दौरान सैयदना सैफुद्दीन से मुलाकात करने वाले प्रधानमंत्री मोदी ने दाऊदी बोहरा समुदाय के साथ अपने दशकों पुराने संबंध को याद किया।

मोदी ने कहा था, “मैं परिवार के एक सदस्य के रूप में यहां आया हूं, प्रधानमंत्री के रूप में नहीं।”

भाषा

जोहेब पवनेश

पवनेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments