scorecardresearch
Sunday, 29 March, 2026
होमदेशमुख्यमंत्री गहलोत ने हाईटेक पशु चिकित्सालय, ट्रॉमा सेंटर का उद्घाटन किया

मुख्यमंत्री गहलोत ने हाईटेक पशु चिकित्सालय, ट्रॉमा सेंटर का उद्घाटन किया

Text Size:

कोटा, 14 फरवरी (भाषा) राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मंगलवार को राज्य के बारां जिले में एक हाईटेक पशु चिकित्सालय और मोबाइल ट्रॉमा सेंटर का उद्घाटन किया।

यह 20 करोड़ रुपये की लागत वाला अपनी तरह का पहला अस्पताल है, जिसमें 300 जानवरों और पक्षियों का नि:शुल्क इलाज करने की क्षमता है।

यह तीन मॉड्यूलर ऑपरेशन थिएटर, नवीनतम एक्स-रे और सोनोग्राफी मशीन के साथ उन्नत निदान प्रयोगशाला, जानवरों और पक्षियों के लिए अलग ओपीडी, इनडोर वार्ड, प्री और पोस्ट ऑपरेटिव वार्ड तथा ऑक्सीजन पाइपलाइनों से लैस है।

गहलोत ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए राज्य के मंत्री प्रमोद जैन भाया और उनकी टीम को परियोजना को लागू करने के प्रयासों के लिए बधाई दी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने बजट में ‘नंदी शाला’ और ‘गौ शाला’ स्थापित करने के लिए 1,000 करोड़ रुपये मंजूर किए हैं।

गहलोत ने कहा कि उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर लंपी रोग को राष्ट्रीय आपदा घोषित करने का अनुरोध किया था, लेकिन प्रस्ताव पर विचार नहीं किया गया।

भाषा नेत्रपाल माधव

माधव

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments